क्राइम

इंदौर में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी रेप के जुर्म में सजा काट आया था बाहर

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 13, 2022, 11:19 AM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को एक शख्स ने ना सिर्फ अपमानित किया बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर किया है क्या उसे समाज में जिंदा रहने का अधिकार मिलना चाहिए। नौ साल की मासूम के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसे शारीरिक चोट भी पहुंचाई।

Image

इंदौर में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

उसे हैवान ना कहा जाए क्या कहा जाए। उसे धरती पर रहने का शायद अधिकार नहीं है। उसकी दरिंदगी जब सुनेंगे तो खून खौल जाएगा, आत्मा कांप उठेगी। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक आरोपी ने 9 साल की मासूम को नींद में उठाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म करने के बाद बाउंड्री से बाहर फेंक दिया। बड़ी बात यह है कि जिस शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया वो रेप के जुर्म में सजा काटकर जेल से बाहर आया था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित पीड़ित बच्ची एक बिल्डिंग में काम करने वाली चौकीदार की बेटी है। घटना के बाद पीड़ित अपने घर पहुंची और परिवार वालों को बताया। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। मध्य प्रदेश पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम चंदन उर्फ चमन है और वो अहीरखेड़ी इलाके का है। इन सबके बीच मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तारी

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बच्ची को नींद में उठाया और बिल्डिंग की बाउंड्री से बाहर फेंक दिया। फिर उसने दुष्कर्म किया और सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया। परिवार वालों की शिकायत के बाद छानबीन शुरू हुई। सड़क किनारे जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे उन्हें खंगाला गया और आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article