क्राइम

ससुर पर आ गया विधवा बहू का दिल, थाने में ही कर ली शादी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2024, 11:45 PM IST

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। यहां विधवा बहू को अपने ही चचेरे ससुर से प्रेम हो गया। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने जब इस संबंध का विरोध किया तो मामला थाना पहुंच गया।

Image

विधवा बहू ने की ससुर से शादी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

बिहार में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विधवा बहू ने अपने ही चचेरे ससुर से शादी कर ली है। यह शादी थाने में ही हुई। । पुलिस वालों के सामने ही हुई यह शादी सुर्खियां बटोर रहा है।

गोपालगंज जिले का मामला

IANS की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। यहां विधवा बहू को अपने ही चचेरे ससुर से प्रेम हो गया। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने जब इस संबंध का विरोध किया तो मामला थाना पहुंच गया। बाद में थाना परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई।

पति की हो गई थी मौत

यह पूरा मामला भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव का है, जहां एक युवक की छह माह पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी के सामने चार बच्चों की परवरिश की समस्या आ गई। वह इस समस्या से लड़ रही थी, तभी उसके चचेरे ससुर ने मदद का हाथ बढ़ाया। इसी बीच विधवा का दिल अपने ससुर पर आ गया और दोनों काफी करीब आ गए। जब इस रिश्ते की जानकारी रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को हुई तो विरोध शुरू हो गया। महिला लगातार अपने चचेरे ससुर पर शादी का दबाव बना रही थी। महिला के परिजन लगातार इस रिश्ते को तोड़ने का दबाव बना रहे थे।

पुलिस के सामने शादी

रविवार को यह मामला थाना पहुंच गया। थाना पुलिस ने भी काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन, जब बात नहीं बनी तो शाम को थाना परिसर स्थित मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी से महिला काफी खुश है। उसने कहा कि उसे जीवन का आसरा मिल गया। भोरे के थाना प्रभारी अनिल कुमार कहते हैं कि थाना परिसर में मंदिर है, जहां दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article