Delhi Crime latest news: दिल्ली से कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक व्यक्ति ने अपनी बीबी और मासूम बेटे की हत्या चाकू मारकर कर दी, बताते हैं कि ये हत्या अवैध संबधों के शक में की गई है, खास बात ये रही है कि आरोपी ने हत्या करने के बाद खुद ही रात में पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
मामला दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके का है यहां एक दो साल के मासूम और पत्नी की हत्या की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।
बताते हैं कि आरोपी का नाम बृजेश है उसके दो बेटे हैं बड़ा 4 साल का तो छोटा 2 साल का, उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबध का शक था जिसके चलते उसने पत्नी और छोटे बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी।
अपने 4 साल के बड़े बेटे के सामने ही हत्या को दिया अंजाम
आरोपी यह वारदात अपने 4 साल के बड़े बेटे के सामने की यानी उसने बीबी और छोटे बच्चे को मौत के घाट उतार दिया लेकिन बड़े बेटे को छोड़ दिया, आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटे को मार दिया है, आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी और बच्चे की हत्या की है उसे गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
...इसलिए उसने अपने बड़े बेटे को छोड़ दिया!
आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक पिछले कई दिनों से था इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ साथ ही उसे यह भी शक था कि दो साल का बच्चा जिसका उसने कत्ल किया वह उसका नहीं है और उसका केवल एक ही बेटा है, शायद इसीलिए उसने अपने बड़े बेटे को छोड़ दिया।
