क्राइम

Ahmedabad: तीन कॉलेज छात्रों ने प्रिंसिपल के साथ मारपीट कर ऑफिस में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 05:58 PM IST

Ahmedabad: तीनों छात्रों की पहचान बीए के छात्र अर्जुन रबारी (20), आकाश देसाई (19) बीए तीसरे सेमेस्टर और जील रबारी, बीए पांचवें सेमेस्टर के रूप में हुई है। प्रिंसिपल चावड़ा ने दावा किया कि जब प्रोफेसर सुभा निगम और रूपल पवार छात्रों को पढ़ा रहे थे, तभी तीनों छात्र कक्षा में दाखिल हुए और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद तीनों छात्रों ने अन्य महिला प्रोफेसर के साथ बहस की और कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

Image

अहमदाबाद में तीन कॉलेज छात्रों ने प्रिंसिपल के साथ की मारपीट।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. अहमदाबाद में तीन कॉलेज छात्रों ने प्रिंसिपल के साथ की मारपीट
  2. छात्रों ने प्रिंसिपल के ऑफिस में की तोड़फोड़
  3. मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Ahmedabad: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद जिले से एक चौंकाने वाली घटना में तीन छात्रों ने अपने ही कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ कथित तौर पर मारपीट की और बाद में उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की। घटना सोमवार सुबह नवरंगपुरा के एलडी आर्ट्स कॉलेज में हुई। घटना के वक्त महिला प्रोफेसरों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में प्रिंसिपल ने छात्रों को तलब किया था।

अहमदाबाद में तीन कॉलेज छात्रों ने प्रिंसिपल के साथ की मारपीट

इस संबंध में गुजरात यूनिवर्सिटी पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रिंसिपल की पहचान 55 साल के महिपतसिंह चावड़ा के रूप में हुई है, जिन्होंने अपनी पुलिस शिकायत में कहा है कि उन्होंने चपरासी से तीन छात्रों को बुलाने के लिए कहा था, जिन पर कुछ महिला प्रोफेसरों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था।

तीनों छात्रों की पहचान बीए के छात्र अर्जुन रबारी (20), आकाश देसाई (19) बीए तीसरे सेमेस्टर और जील रबारी, बीए पांचवें सेमेस्टर के रूप में हुई है। प्रिंसिपल चावड़ा ने दावा किया कि जब प्रोफेसर सुभा निगम और रूपल पवार छात्रों को पढ़ा रहे थे, तभी तीनों छात्र कक्षा में दाखिल हुए और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद तीनों छात्रों ने अन्य महिला प्रोफेसर के साथ बहस की और कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

बाद में जब प्रिंसिपल (Principal) ने तीनों छात्रों को उनके कार्यालय में बुलाया तो उन्होंने चपरासी के साथ बदसलूकी की। प्रिंसिपल ने कहा कि अर्जुन और दो अन्य छात्र उनके कार्यालय में घुस गए और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों ने कार्यालय में कांच का सामान फेंकना शुरू कर दिया। पूरी घटना कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने अब वीडियो सबूत के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच पुलिस ने तीन आरोपियों आकाश, जील और अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article