IPL 2021: CSK की शानदार जीत, विराट कोहली छोड़ेंगे RCB की कप्तानी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें यहां
IPL 2021: चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित करते हुए 20 रन से मैच जीता। विराट कोहली ने फैंस को रविवार को तगड़ा झटका देते हुए बताया कि आरसीबी में यह उनका बतौर कप्तान आखिरी सीजन होगा। दिनभर की बड़ी खबरों की जानकारी हासिल करें यहां।
IPL 2021: चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित करते हुए 20 रन से मैच जीता। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। जवाब में एमआई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही धोनी ब्रिगेड आईपीएल 2021 की अंक तालिका में नंबर-1 बन गई है।
चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा दिन की एक और बड़ी खबर यह है कि विराट कोहली इन दिनों अपने वर्कलोड को कम करने के लिए दनादन फैसले ले रहे हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टी20 टीम की कमान छोड़ने का ऐलान करने वाले विराट ने रविवार देर रात आईपीएल में भी कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। विराट के कप्तानी छोड़ने का ऐलान आरसीबी के ट्वीट में किया गया है। एक सप्ताह के अंतराल में विराट कोहली द्वारा लिया गया यह दूसरा बड़ा निर्णय है।
IPL 2021, CSK vs MI Live Cricket Score Online: यहां देखें मैच के लाइव अपडेट
रुतुराज गायकवाड़ ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार पारी खेली और अपनी टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा। गायकवाड़ ने मौजूदा आईपीएल में लगातार चौथा अर्धशतक जमाया।
आईपीएल 2021 की अंक तालिका
चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के बाद आईपीएल 2021 की अंक तालिका का हाल ऐसा हो गया है।
आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली
विराट कोहली इन दिनों अपने वर्कलोड को कम करने के लिए दनादन फैसले ले रहे हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टी20 टीम की कमान छोड़ने का ऐलान करने वाले विराट ने रविवार देर रात आईपीएल में भी कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
रुतुराज गायकवाड़ का तूफानी आगाज
चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली और अपनी ही टीम के दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा।
वीरू की भविष्यवाणी
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी की है कि आईपीएल 2021 की चैंपियन कौन सी टीम बनेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें- दूसरे चरण के आगाज से पहले सहवाग ने बताया कौन बनेगा आईपीएल 2021 चैंपियन
रैना-धोनी का बल्ला फिर खामोश
सुरेश रैना और सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। एक बार फिर ये दोनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे।
पढ़ें पूरी खबर यहां - CSK vs MI: दूसरे लेग में भी जारी है धोनी-रैना का फ्लॉप शो, मुंबई के खिलाफ नहीं चला बल्ला
जसप्रीत बुमराह का अनोखा शतक
रोहित शर्मा क्यों नहीं खेल रहे हैं
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज का मैच आखिर क्यों नहीं खेल रहे हैं। यहां क्लिक करके जानें:
CSKvMI: चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई को लगा तगड़ा झटका, मैदान में नहीं उतरे हिटमैन
चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। मैच का पूरा अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें:
चेन्नई सुपरकिंग्स के चार विदेशी खिलाड़ी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस के बाद बताया कि उनकी टीम में किन चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो चार विदेशी खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आप मैच का पूरा हाल यहां पढ़ सकते हैं:
चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में किरोन पोलार्ड टीम की कमान संभाल रहे हैं। जल्द ही बताएंगे कि रोहित शर्मा के आज के मैच में नहीं खेलने का कारण क्या है।
आईपीएल का दोबारा स्वागत
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के लाइव अपडेट्स
चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच से जुड़े ताजा अपडेट्स आप यहां जान सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करें।
प्लेइंग XI के बारे में फैंस जानने को बेकरार
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी/इमरान ताहिर।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल/जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
मैच का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग
चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला कुछ समय में शुरू होने वाला है। मैच से पहले जानिए कि इसका लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आपको ज्यादा जानकारी मिल सकती है।
सीएसके और एमआई की संभावित प्लेइंग XI
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी। जानिए दोनों मैचों की संभावित प्लेइंग XI में क्या है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
आईपीएल 2021 की अंक तालिका
आईपीएल 2021 की अंक तालिका इस प्रकार है:
1) दिल्ली कैपिटल्स - 12 अंक
2) चेन्नई सुपरकिंग्स - 10 अंक
3) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 10 अंक
4) मुंबई इंडियंस - 8 अंक
5) राजस्थान रॉयल्स - 6 अंक
6) पंजाब किंग्स - 6 अंक
7) कोलकाता नाइटराइडर्स - 4 अंक
8) सनराइजर्स हैदराबाद - 2 अंक
संजय मांजरेकर ने दी अहम सलाह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का कहना है कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दूसरे चरण में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी से पहले बैटिंग करनी चाहिए। बता दें कि धोनी ने पहले चरण में 7 मैचों में 37 रन बनाए थे। वह एक बार नाबाद रहे थे। आप पूरी खबर नीचे दिए गए लिंक पर पढ़ सकते हैं।
IPL 2021: 'धोनी से पहले इस खिलाड़ी को बैटिंग करनी चाहिए', संजय मांजरेकर ने दे डाली तीखी सलाह
क्या छक्कों का सैकड़ा पूरा कर पाएंगे हार्दिक
हार्दिक पांड्या आईपीएल में 100 छक्के जड़ने की उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। उन्होंने सैकड़ा कंप्लीट करने के लिए केवल 5 छक्कों की दरकार है। पांड्या अब तक 87 मैचों में 95 सिक्स लगाए चुके हैं।
छक्कों का पचासा जड़ सकते हैं जडेजा
रवींद्र जडेजा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 50 छक्के जमाने के काफी करीब है। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो छक्के चाहिए। वह एमएस धोनी, सुरेश रैना, मुरली विजय और अंबाती रायुडू के बाद सीएसके के लिए ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी होंगे।
कुणाल पांड्या एक उपलब्धि के नजदीक
कुणाल पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 50 विकेट हासिल करने से एक कदम दूर हैं। उन्होंने विकेटों को पचासा पूरा करने के लिए एक शिकार करना होगा। वह कीरोन पोलार्ड के बाद 1000 से अधिक रन और 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े
दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 93 टी20 मैच खेले गए हैं। यहां पहले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों की तुलना में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा फायदा हुआ है। पहली करने वाली टीमों ने 38 जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 54 मैच में जीत हासिल की। एक मैच टाई रहा।
सुरेश रैना भी 5,500 आईपीएल रन के करीब
रोहित शर्मा के अलावा सुरेश रैना भी आईपीएल में 5,500 रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम करने के करीब हैं। उन्होंने मुंबई से टक्कर के दौरान इस मील के पत्थर को छून के लिए महज नौ रन की दरकार है।
MI vs CSK: एक-दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं दोनों टीम के खिलाड़ी?
चेन्नई और मुंबई के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के बारे में दिलचस्प कमेंट किए। इसका वीडियो मुंबई ने शेयर किया है।
More than just a rivalry!
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 19, 2021
#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #CSKvMI @ChennaiIPL pic.twitter.com/2Yw4SBi8VV
जसप्रीत बुमराह की स्पेशल क्लब में एंट्री
जसप्रीत बुमराह की आईपीएल में एक स्पेशल क्लब में एंट्री होने जा रही है। वह चेन्नई के विरुद्ध मैदान पर उतरते ही आईपीएल में मैचों का शतक पूरा कर लेंगे। यह बुमराह के आईपीएल करियर का 100वां मैच होगा।
मैच में इस आंकड़े पर होगी रोहित की नजर
रोहित शर्मा को आईपीएल में 5,500 रन पूरे करने के लिए 20 रन की जरूरत। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़िों की फेबरिस्त में चौथे नंबर पर हैं। रोहित ने अभी तक 5,480 रन बनाए हैं
मुंबई के खिलाफ यूएई में चेन्नई की 2 जीत
चेन्नई ओवर ऑल जीत के आंकड़ों में भले ही मुंबई से पीछो हो, लेकन उसका यूएई में रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों टीमें यूएई में आईपीएल मुकाबलों में अब तक तीन बार टकराई हैं और चेन्नई ने दो जीत हासिल की हैं। वहीं, मुंबई को सिर्फ एक ही विजय नसीब हूई।
IPL 2021, CSK vs MI: मुकाबले से पहले ऐसा है चेन्नई का मूड
चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी और कोच अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं।
Fired up for the ⚔️
— Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle Pdu! (@ChennaiIPL) September 19, 2021
Pre Match Mood ft. Super Fam#CSKvMI #WhistlePodu #Yellove @PhonePe_ pic.twitter.com/0f7mHJvm7x
ईशान और बोल्ट ने पुराने मैच को याद किया
मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पिछले साल शारजाह में एमआई और सीएसके की टक्कर को याद किया।
⏪ Boult and Ishan reflect on their performances in the clash vs CSK at Sharjah last year ⚔️ #OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #KhelTakaTak @ishankishan51 @MXTakaTak MI TV pic.twitter.com/ADFAO5sMz2
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 18, 2021
CSK vs MI: चेन्नई का जीत प्रतिशत मुंबई से बेहतर
चेन्नई सुपर किंग्स जीत प्रतिशत के मामले में सबसे सफल आईपीएल टीम है। सीएसके ने 186 मैचों में से 111 अपने नाम किए हैं और उसका जीत प्रतिशत 60.27 है। वहीं, मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत 59.04 हैं। मुंबई ने 220 मुकाबलों में से 122 में विजय हासिल की है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है।
चेन्नई-मुंबई में से किसका पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास में चेन्नई और मुंबई की अब तक 33 मर्तबा टक्कर हुई है। इस दौरान मुंबई की टीम का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 33 मुकाबलों से 20 में जीत दर्ज की है जबकि सीएसके सिर्फ 13 मैचों में बाजी मारने में कामयाब हो सकी।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
एमएस धोनी(कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फॉफ डुप्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी नगिडी, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, मोईन अली, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा (ट्रेड), कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा और सी हरी निशांत।
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या, जिमी नीशम, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जेनसेन, आदित्य तारे, ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक।

