क्रिकेट

अफगानिस्तान ने बनाया सबसे बड़ी हार का शर्मनाक रिकॉर्ड, भारत ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान को टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वहीं मेंस टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा रनों से सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड अब भारत और कनाडा के नाम संयुक्त रूप से है। दोनों टीमों ने 10-10 बार यह कारनामा किया है।

Image

भारत बनाम अफगानिस्तान (फोटो साभार- BCCI)

IND vs AFG: नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 127 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। यह जीत सिर्फ एक सीरीज जीत नहीं थी, बल्कि इसके साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी टूटे और बने। अफगानिस्तान को टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार 116 रनों की थी, जो उसे 2012 में कोलंबो में इंग्लैंड के हाथों झेलनी पड़ी थी। 14 साल तक यह रिकॉर्ड कायम था, लेकिन अब भारत ने दिल्ली में 127 रनों से हराकर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह भारत की अफगानिस्तान पर दूसरी 100 से ज्यादा रनों की जीत है। इससे पहले 2022 में दुबई में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया था। अफगानिस्तान की टी20 में 5 सबसे बड़ी हार की बात करें तो उसमें वेस्टइंडीज ने 2024 में ग्रोस आइलेट में 104 रनों से और पाकिस्तान ने 2025 में शारजाह में 75 रनों से हराया है।

भारत ने बनाया जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वहीं इस जीत के साथ भारत ने एक और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मेंस टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा रनों से सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड अब भारत और कनाडा के नाम संयुक्त रूप से है। दोनों टीमों ने 10-10 बार यह कारनामा किया है। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे। जिन्होंने 30 गेंदों में शतक जड़कर अफगान गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। यह किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी20 शतक है। इतना ही नहीं, यह टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच भी सबसे तेज शतक है। उन्होंने फिन एलन के 33 गेंद में शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा। अभिषेक ने आज के मैच में 34 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 108 रन बनाए। उनकी बदौलत भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 100 रन बना दिए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article