IPL MI Team 2021 Players List: केकेआर से आज भिड़ंत, जानें मुंबई इंडियंस का UAE में पूरा स्‍क्‍वाड और कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2021, 08:21 AM IST

IPL MI Team 2021 Players List, Squad, Schedule: मुंबई इंडियंस का आज कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अबुधाबी में मुकाबला है। एमआई की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

IPL MI Team 2021 Players List: केकेआर से आज भिड़ंत, जानें मुंबई इंडियंस का UAE में पूरा स्‍क्‍वाड और कार्यक्रम

IPL MI Team 2021 Players List, Squad: मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम में से एक है। उसने पांच खिताब अपने नाम किए है। पिछले दो सीजन से मुंबई चैंपियन है और अब यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में उसका इरादा खिताबी हैट्रिक जमाने का है। मुंबई के लिए भारत में आयोजित पहला चरण अच्छा नहीं रहा था। टीम14वें सीजन में  थोड़ा संघर्ष करती दिखी। आईपीएल-14 के पहले चरण में मुंबई की टीम 7 मैच में से 4 में जीत हासिल कर सकी और अंक तालिका में चौथे पायदान पर थी। 

यूएई में 19 सितंबर से शुरू हुए आईपीएल 22021 के दूसरे चरण में रोहित शर्मा की कप्‍तानी में एमआई खिताबी हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान संभालेगी। हालांकि, आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही और उसे अपने पहले मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के हाथों 20 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। आज मुंबई का सामना केकेआर से होगा, जहां जीत दर्ज करके एमआई प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की करने के लिए आगे बढ़ना चाहेगी। इससे पहले मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पूरा कार्यक्रम और स्‍क्‍वाड पर नजर डाल लेते हैं।

Mumbai Indians (MI) IPL 2021 Matches Schedule

मुंबई इंडियन्स की टीम आईपीएल 2021 में अपने दूसरे चरण की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दुबई में 19 सितंबर को करेगी। इसके बाद उसकी अबुधाबी में 23 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। मुंबई का तीसरा मुकाबला 26 सितंबर को विराट कोहली की आरसीबी से होगा। वहीं 28 सितंबर को पंजाब किंग्स मुंबई के सामने चुनौती पेश करेगी। 02 अक्टूबर को उसकी दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होगी। 05 अक्टूबर को मुंबइया पलटन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हल्ला बोलेगी। 8 अक्टूबर को मुंबई के लीग दौर के मुकाबलों का अंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भिड़ंत के साथ होगा।

Mumbai Indians (MI) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST

रोहित शर्मा(कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, रूश कलारिया, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या, जिमी नीशम, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जेनसेन, आदित्य तारे, ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!