क्रिकेट

तीसरे टी20 में जीत का श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को दिया श्रेय, अफगानिस्तान के कप्तान को ट्रॉफी उठाने के लिए बुलाकर जीते दिल

टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान का तीन मैच की सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद जानिए क्या कहा? किसे दिया सीरीज में जीत का श्रेय? इस जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने सभी को चौंकाते हुए ट्रॉफी उठाते समय अफगानी कप्तान इब्राहिम को भी बुलाया और साथ ट्रॉफी उठाकर दोनों देशों की दोस्ती का नमूना पेश किया।

Image

भारत बनाम अफगानिस्तान (फोटो क्रेडिट BCCI X)

नई दिल्ली:भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करने के बाद कहा कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की दर्शनीय पारी की बदौलत 220 रन तक पहुंचना शानदार रहा। अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 30 गेंद में शतक जड़ा जिसकी बदौलत भारत ने 127 से जीत दर्ज कर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की। ट्रॉफी जीतने के बाद अय्यर ने ट्रॉफी उठाते समय अफगानिस्तान के कप्तान को भी साथ में ट्रॉफी उठाने के लिए बुलाया जिसने सबका दिल जीत लिया।

अय्यर ने अफगानी कप्तान इब्राहिम को ट्रॉफी साथ उठाने का न्योता दिया तो पूरा स्टेडियम गूंज उठा, इसके बाद अय्यर ने कहा, 'हम इस बात का सम्मान करते हैं कि वे (अफगानिस्तान) भारत आए और सीरीज की मेजबानी कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन भी काबिल-ए-तारीफ रहा। सच कहूं तो मुझे पता था कि आज हमें बल्लेबाजी करनी है। इब्राहिम से मेरी थोड़ी बातचीत हुई थी और वह भी गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन मेरे मन में था कि हम बल्लेबाजी करेंगे। अभिषेक की पारी शानदार रही, तेजी से रन बनाकर स्कोरबोर्ड पर 220 रन बनाना शानदार रहा।'

'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अभिषेक ने 34 गेंद में 108 रन की पारी खेली जिसमें 11 छक्के और नौ चौके शामिल थे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका तीसरा शतक है। महज 30 गेंदों में शतक जड़कर वह इस प्रारूप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए। इससे भारत ने सात विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अभिषेक ने मैच के बाद कहा,'मैंने पहले भी कहा है कि हम ऐसा पिछले दो साल से कर रहे हैं और एकाध खराब सीरीज से हमारा आकलन नहीं हो सकता। एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर उतार-चढ़ाव आता है लेकिन एक टीम के तौर पर हम क्या सोचते हैं यह मायने रखता है। हम पूरे साल दबदबा बनाना चाहते थे, भले ही प्रतिद्वंद्वी टीम कोई भी हो। सबसे जरूरी बात यह है कि एक टीम के तौर पर हमें साथ रहना होगा और एक-दूसरे का समर्थन करना होगा। ऐसी ही पारियां तब बनती हैं।'

अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा,'मैं निश्चित रूप से निराश हूं। पावरप्ले में हमने थोड़ा सुधार किया। खिलाड़ियों के इरादे से मैं पूरी तरह खुश हूं। आज के मैच में हमने लगातार विकेट गंवाए। हमने इस बारे में सोचा है कि अपने सकारात्मक इरादे को आगे कैसे बढ़ाना है। एक-दो सीरीज में हमें थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन समय के साथ हम सुधार करेंगे। अगर हमारे अंदर आक्रामक इरादा नहीं होगा तो अंतरराष्ट्रीय टीम को हराना बहुत मुश्किल है।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article