CSK vs MI: चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को किया चारो खाने चित, टेबल टॉपर बनी 'धोनी ब्रिगेड'
IPL 2021, CSK vs MI: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से मात दी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बना सकी।
IPL 2021, CSK vs MI: रुतुराज गायकवाड़ (88*) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित करते हुए 20 रन से मैच जीता। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। जवाब में एमआई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही धोनी ब्रिगेड आईपीएल 2021 की अंक तालिका में नंबर-1 बन गई है। उसके 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं।
मुंबई के बल्लेबाजों ने किया निराश
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। क्विंटन डी कॉक (17), अनमोलप्रीत सिंह (16), सूर्यकुमार यादव (3), इशान किशन (11), किरोन पोलार्ड (15) और क्रुणाल पांड्या (4) सस्ते में आउट हुए। सौरभ तिवारी (50*) एक छोर पर टिके रहे, लेकिन टीम को मैच नहीं जिता सके। एडम मिलने (15) और राहुल चाहर (0) से किसी कमाल की उम्मीद नहीं थी। सीएसके की तरफ से सबसे सफल ड्वेन ब्रावो रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। दीपक चाहर को दो सफलता मिली। जोश हेजलवुड और शार्दुल ठाकुर के खाते में एक-एक विकेट आया।
MI vs CSL Live Full Scorecard: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
खराब शुरूआत के बावजूद सीएसके ने किया धमाका
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने रुतुराज गायकवाड़ की पारी के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और एडम मिलने ने सीएसके की शुरूआत बिगाड़ते हुए केवल 24 रन पर उसके 4 विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा (26) ने पांचवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। फिर ड्वेन ब्रावो (23) ने केवल 8 गेंदों में तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए।
गायकवाड़ की उम्दा पारी की बदौलत सीएसके ने सम्मानजनक स्कोर बनाया। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, एडम मिलने और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। जल्द ही मुंबई इंडियंस की पारी शुरू होगी।
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
IPL 2021, CSK vs MI Live: बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्लॉग आप टाइम्स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार है:
चेन्नई सुपरकिंग्स - फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।
मुंबई इंडियंस - क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, किरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 20 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 50* और जसप्रीत बुमराह 1* रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके ने 20 रन से मैच जीता। इस जीत के साथ ही सीएसके अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंची। उसके 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं।
राहुल चाहर बिना खाता खोले आउट
ब्रावो ने चौथी गेंद पर राहुल चाहर को मिडविकेट पर सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराया। चाहर खाता भी नहीं खोल पाए।
ब्रावो ने आखिरी ओवर में मिलने का किया शिकार
ड्वेन ब्रावो ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर एडम मिलने को डीप मिडविकेट पर कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच आउट कराया। मिलने ने 15 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 19 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 48* और एडम मिलने 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 18 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 43* और एडम मिलने 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 17 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 35* और एडम मिलने 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 16 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 33* और एडम मिलने 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 15 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 29* और एडम मिलने 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 14 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर में पांच विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 26* और क्रुणाल पांड्या 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
हेजलवुड ने किया पोलार्ड का शिकार
जोश हेजलवुड ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने किरोन पोलार्ड को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जिस मैच में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज नहीं खेल रहे हो, उस मैच में पोलार्ड का जल्दी आउट होना मुंबई के लिए खतरे से खाली नहीं। पोलार्ड ने 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 13 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में चार विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 24* और कप्तान किरोन पोलार्ड 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 12 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 22* और कप्तान किरोन पोलार्ड 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 11 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 11 ओवर में चार विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 17* और कप्तान किरोन पोलार्ड 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 13 रन बने।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 10 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 11* और कप्तान किरोन पोलार्ड 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 9 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में तीन विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 11* और इशान किशन 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
इशान किशन का खराब फॉर्म जारी
ड्वेन ब्रावो ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन को कवर्स में रैना के हाथों कैच आउट कराया। ब्रावो ने धीमी गति की गेंद डाली, किशन ने हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन चूक गए। चेन्नई के हाथ बड़ी सफलता लगी। किशन ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बनाए।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 8 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 8 ओवर में तीन विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 8* और इशान किशन 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 7 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 7 ओवर में तीन विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 6* और इशान किशन 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 6 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 ओवर में तीन विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 4* और इशान किशन 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
दीपक चाहर का दूसरा शिकार
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पारी के पांचवें ओवर में मुंबई इंडियंस को दूसरा करारा झटका दिया। चाहर ने यॉर्कर गेंद लेंथ पर अनमोलप्रीत सिंह को क्लीन बोल्ड किया। अनमोलप्रीत सिंह ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 5 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर में दो विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक चाहर ने अनमोलप्रीत सिंह (16) को क्लीन बोल्ड किया।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 4 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 4 ओवर में एक विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। अनमोलप्रीत सिंह 16* और सूर्यकुमार यादव 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 14 रन आए।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 3 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर में एक विकेट खोकर 20 रन बना लिए हैं। अनमोलप्रीत सिंह 2* और सूर्यकुमार यादव 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक का किया शिकार
दीपक चाहर ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को एलबीडब्ल्यू आउट किया। चाहर ने एकदम सीधी गेंद डाली, जिस पर कॉक बल्ला नहीं अड़ा पाए। अंपायर ने पहले नॉटआउट करार दिया। फिर धोनी ने डीआरएस लिया, जिसमें साफ हो गया कि कॉक आउट हुए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 12 गेंदों में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाए।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 2 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 13* और अनमोलप्रीत सिंह 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 1 ओवर के बाद एमआई का स्कोर
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 2* और अनमोलप्रीत सिंह 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 20 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 88* और शार्दुल ठाकुर 1* रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में दूसरी गेंद पर बुमराह ने ड्वेन ब्रावो को शॉर्ट कवर्स में क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। ब्रावो ने 8 गेंदों में तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 19 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 78* और ड्वेन ब्रावो 21* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 18 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 18 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 67* और ड्वेन ब्रावो 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 17 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 17 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 65* और ड्वेन ब्रावो 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
रवींद्र जडेजा का बुमराह ने किया शिकार
अपना 100वां मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने 17वें ओवर में मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने रवींद्र जडेजा को लांग ऑफ में पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा ने 33 गेंदों में 1 चौके की मदद से 26 रन बनाए। जडेजा ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 16 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 56* और रवींद्र जडेजा 26* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा छठा आईपीएल अर्धशतक
रुतुराज गायकवाड़ ने 41 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से अपने आईपीएल करियर का छठां अर्धशतक पूरा किया। वैसे, आईपीएल में यह उनका लगातार चौथा अर्धशतक रहा। उन्होंने किरोन पोलार्ड द्वारा किए पारी के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर अपना पचासा पूरा किया।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 15 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 46* और रवींद्र जडेजा 25* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 14 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 45* और रवींद्र जडेजा 20* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 13 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 13 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 44* और रवींद्र जडेजा 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 8 रन बने।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 12 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 37* और रवींद्र जडेजा 14* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 18 रन बने।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 11 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 11 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 26* और रवींद्र जडेजा 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 23* और रवींद्र जडेजा 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
मैच का लाइव स्कोरकार्ड
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 19* और रवींद्र जडेजा 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 19* और रवींद्र जडेजा 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 8 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 18* और रवींद्र जडेजा 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 7 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 27 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ 16* और रवींद्र जडेजा 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: कप्तान धोनी 3 रन बनाकर आउट
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी भी टीम को संभालने में नाकाम रहे। एडम मिलने द्वारा किए पारी के छठें ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने हवाई शॉट खेला। डीप स्क्वायर पर मुस्तैद ट्रेंट बोल्ट ने शानदार कैच लपका। बोल्ट ने जैसी उम्मीद की थी, उससे ज्यादा तेज गति से गेंद उनके पास आई, लेकिन कीवी खिलाड़ी ने लाजवाब कैच लपका। एमएस धोनी 3 रन बनाकर डगआउट लौटे।
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 6 ओवर के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर
रुतुराज गायकवाड़ अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कुछ आकर्षक स्ट्रोक्स लगाए। 6 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर चार विकेट पर 24 रन हो गया है। रुतुराज गायकवाड़ 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। एडम मिलने ने ओवर की आखिरी गेंद पर एमएस धोनी (3) को डीप स्क्वायर पर ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया।
5 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं। रुतुराज गायकवाड़ा 10* और कप्तान एमएस धोनी 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम शुरूआती झटकों से परेशान है। ऐसे में पारी को संभालने के लिए खुद कप्तान एमएस धोनी क्रीज पर आए हैं। 4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 11/3 है। रुतुराज गायकवाड़ 5* और कप्तान एमएस धोनी 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
सुरेश रैना फ्लॉप
चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना कोई कमाल नहीं कर सके। वो 4 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट द्वारा किए तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रैना ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन उनकी टाइमिंग बहुत खराब रही। उस पर से उनका बल्ले का निचला हिस्सा भी टूट गया। प्वाइंट पर राहुल चाहर ने आसान कैच लपका।
बोल्ट ने दिया सीएसके को दूसरा झटका, सीएसके का 3 ओवर के बाद स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहली बाउंड्री सुरेश रैना ने जमाई। हालांकि, इसमें उन्हें भाग्य का साथ जरूर मिला। बहरहाल, चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर तीन ओवर के बाद तीन विकेट पर 7 रन है। रुतुराज गायकवाड़ 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
2 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरूआत बेहद खराब हुई है। 2 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर दो विकेट खोकर 3 रन हुआ है। रुतुराज गायकवाड़ 1* और सुरेश रैना 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
मोइन अली भी बिना खाता खोले आउट
चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरूआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में फाफ डु प्लेसिस बिना खाता खोले आउट हुए। फिर दूसरे ओवर में मोइन अली भी बिना रन बनाए डगआउट लौट गए। एडम मिलने की ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल पर अली ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में रही और कवर्स में मौजूद सौरभ तिवारी ने दाएं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। सीएसके का स्कोर 2/2।
बोल्ट ने दिया 440 वोल्ट का झटका
ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर फाफ डु प्लेसिस को अपना शिकार बनाया। डु प्लेसिस ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर छेड़खानी की और शॉर्ट थर्ड मैन पर मौजूद एडम मिलने ने आसान कैच लपका।
चेन्नई सुपरकिंग्स की खराब शुरूआत
ट्रेंट बोल्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरूआत बिगाड़ दी है। ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ट ने फाफ डु प्लेसिस को शॉर्ट थर्ड मैन पर मिलने के हाथों कैच आउट करा दिया। डु प्लेसिस खाता भी नहीं खोल सके। चेन्नई सुपरकिंग्स का एक ओवर के बाद स्कोर 1/1 हो गया है। रुतुराज गायकवाड़ 0* और मोइन अली 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
दिल थामकर बैठ जाइए, शुरू होने जा रहा है क्रिकेट का रोमांच
चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला शुरू होने जा रहा है। सीएसके के ओपनर्स फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ मैदान पर आ चुके हैं। तो फैंस तैयार हो जाइए, सबसे मनोरंजक क्रिकेट एक्शन के लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार है
चेन्नई सुपरकिंग्स - फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।
मुंबई इंडियंस - क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, किरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में किरोन पोलार्ड टीम की कमान संभाल रहे हैं। जल्द ही बताएंगे कि रोहित शर्मा के आज के मैच में नहीं खेलने का कारण क्या है।
सीएसके मैच के लिए तैयार
एमएस धोनी बस में चढ़ते हुए
मुंबई इंडियंस मैदान की ओर रवाना
चेन्नई और मुंबई की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी/इमरान ताहिर।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल/जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI को लेकर विस्तार से खबर आप यहां पढ़ सकते हैं:
किसका पलड़ा भारी
आईपीएल 2021 के पहले चरण में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था जिसमें मुंबई ने जीत हासिल की थी। ऐसे में यूएई में धोनी की नजर हिसाब बराबर करने पर होगी। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमों के बीच अबतक कुल 33 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें से 20 बार बाजी पांच बार की चैंपियन मुंबई और 13 बार चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी है। दोनों ही टीमों के पास शानदार कप्तान हैं जो अकेले दम पर मैच का पास पलटने का माद्दा रखते हैं। यूएई में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 3 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें से 2 जीत धोनी के धुरंधरों के हाथ लगी है। जबकि एक मैच मुंबई ने जीता है। साल 2020 में यूएई में खेले गए मैचों पर अगर नजर डालें तो दोनों टीमें एक-एक मैच जीतने में सफल रही थीं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और चेन्नई के बीच एक बार मुकाबला हुआ है। इस मुकाबले के साथ आईपीएल 2020 की शुरुआत हुई थी जिसमें धोनी की सेना ने जीत हासिल की थी। इसी मैदान पर रविवार को मैच खेला जाना है।
आप दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की पूरी कहानी यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मैच
चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मुकाबला कुछ देर में शुरू होगा। इसे आईपीएल का एल क्लासिको मुकाबला भी कहा जाता है।

