Pune News: एक बार फिर से सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) जंक्शन और अभिमंश्री सोसायटी, पाषाण के सड़कों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। पुणे ट्रैफिक पुलिस ने स्थानिय लोगों के विरोध के बाद यह फैसला किया है। पुलिस ने उन्हें नई ट्रैफिक व्यवस्था को फिर से बदलने का आश्वासन दिया है। इसको लेकर पुलिस उपायुक्त (यातायात) विजय कुमार मागर ने कहा है कि, कुछ दिनों के अंदर नए ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर विरोध कर रहे अभिमंश्री सोसायटी के सदस्यों की ओर से सुझाए गए बदलाव के अनुसार फिर से ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।
अभिमंश्री सोसायटी के सदस्यों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए, ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार से ही पुणे ग्रामीण पुलिस मुख्यालय की आंतरिक सड़कों के पास स्थित अभिमंश्री सोसायटी और अन्य सोसायटी के वाहनों को बनेर रोड से पाषाण रोड तक जाने की अनुमति दे दी है।
