पुणे

Pune News: पीएमपीएमएल ने 28 रूटों पर अटल सेवा की बंद, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 01:33 PM IST

Pune News: पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) ने अटल सेवा (डिपो कोर सिटी) को बंद करने का फैसला किया है। सरकार ने 28 रूट पर अटल सेवा को बंद करने का फैसला किया है। पीएमपीएमएल को लगातार घाटा हो रहा है, जिसके कारण 56 मार्गों पर 5 रुपये प्रति 5 किमी चलने वाली अटल सेवा को बंद करने का फैसला किया है।

Image

पीएमपीएमएल बंद की अटल सेवा (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएमपीएमएल ने 28 रूट पर अटल सेवा बंद करने का किया ऐलान
  • अटल सेवा 5 रुपये प्रति 5 किमी चलती है
  • घाटे का सौदा होने के कारण पीएमपीएमएल ने बंद की सेवा


Pune News: अटल सेवा (डिपो कोर सिटी) से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। अब यात्री शहर के कई रूट पर इस सेवा का लाभ नहीं सकेंगे, क्योंकि सरकार ने पुणे के 28 रूट पर अटल सेवा को बंद करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) ने दी है। पीएमपीएमएल के अनुसार लगातार हो रहे घाटे के कारण 56 मार्गों पर 5 रुपये प्रति 5 किमी चलने वाली अटल सेवा को बंद करने का फैसला किया है। यह सेवा अक्टूबर 2020 से शहर और उपनगरों में शुरू हुई थी।

हालांकि पीएमपीएमएल ने 56 में से 28 मार्गों पर बस सेवाएं नियमित किराए (चरणवार) के अनुसार जारी रखने का फैसला किया है। शेष 28 मार्गों पर सेवाएं 19 फरवरी से बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इस कदम का उद्देश्य पीएमपीएमएल के परिचालन घाटे को कम करना है।

यात्रियों पर किराए का बोझ बढ़ेगा

पीएमपीएमएल के इस फैसले से यात्रियों पर किराए का बोझ बढ़ेगा क्योंकि अब उन्हें अपनी जेब से अधिक भुगतान करना होगा। पीएमपीएमएल ने 25 अक्टूबर, 2020 को शहर और उपनगरों में 5 रुपये प्रति 5 किमी की यह निश्चित सेवा शुरू की थी। यह अटल सेवा डिपो से 5 से 6 किमी की दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए थी, जिसमें 56 मार्गों पर 143 यात्राएं की गई थीं। हालांकि इस सेवा से पीएमपीएमएल को ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा था। जिसके कारण जगहों का कई बार निरीक्षण किया गया था।

56 मार्गों का निरीक्षण किया पाया घाटा

जब पीएमपीएमएल ने आखिरी बार 56 मार्गों का निरीक्षण किया, तो पाया कि इनमें से कुछ मार्गों पर सवारियां और राजस्व बहुत कम था। इसके बाद अब पीएमपीएमएल ने भारी नुकसान के कारण 56 में से 28 मार्गों को बंद करने का फैसला किया जबकि शेष 28 को नियमित किराए पर चालू रखा जाएगा। आपको बता दें कि अटल सेवा के जरिए हर रोज हजारों लोग सफर करते हैं। सस्ता किराया होने के कारण बहुत से यात्रियों को काफी सहूलियत होती है। हालांकि अब यात्रियों को सफर करने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article