पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की बदौलत जदयू लोकसभा में 2 से 16 सीट पर पहुंच सका है, वरना आरजेडी की तरह वह भी 2019 में लोकसभा का मुंह नहीं देख पाता। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सत्ता के अहंकार में नीतीश कुमार इस हकीकत से मुंह मोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा नीतीश की नैया डूबाएंगे। बीजेपी विश्वासघात का बदला लेगी।

नीतीश कुमार पर सुशील मोदी का निशाना
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार मुगालते में न रहें, जो 2014 और 2019 में आएं, वहीं बिहार की सभी 40 सीटें जीतकर 2024 में भी केंद्र की सत्ता में और शक्तिशाली होकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल विधानसभा के तीन उपचुनाव हुए, जिनमें दो बीजेपी जीती और मोकामा में 64 हजार वोट लाकर पार्टी ने आरजेडी को कड़ी टक्कर दी।

नीतीश कुमार पर सुशील मोदी का निशाना
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के आगे घुटने टेकने के कारण जदयू का लव-कुश और अतिपिछड़ा जनाधार खिसककर बीजेपी के साथ आ चुका है। एक वर्ष में महागठबंधन के साथ न कोई बड़ा नेता जुड़ा, न कोई दल। बिहार में घमंडिया आइएनडीआइए कमजोर हुआ। जबकि, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के आने से NDA की ताकत बढ़ी।
