Patna Rail News: पूर्व मध्य रेलवे की ओर से एक अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया जा रहा है। इसके साथ ही पटना-जयनगर पैसेंजर ट्रेन समेत पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का एक्सप्रेस ट्रेन में बदलाव किया गया है। इसके अतिरिक्त एक जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इन सभी ट्रेनों का नंबर भी बदला जाना है। दो जोड़ी ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस से सुपरफास्ट में बदलाव किया गया है। दो जोड़ी ट्रेनों का मार्ग विस्तार हो रहा है। जबकि दो को बदले हुए रूट पर चलाया जाना है।
इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 13227/13228 राजेंद्र नगर टर्मिनल-सहरसा-राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटर सिटी एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी के बदले न्यू बरौनी जंक्शन के रास्ते चलेगी। 13349/13350 पटना-सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का परिचालन वाया गढ़वा लिंक के रास्ते किया जाना है।
एक्सप्रेस में बदली गईं हैं ट्रेनें
सीपीआरओ के मुताबिक 53345/53346 चोपन-प्रयागराज-चोपन पैसेंजर अब 13309/13310 चोपन-प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। 55527/55528 जयनगर पटना-जयनगर कमला गंगा पैसेंजर अब 15527/15528 जयनगर-पटना जयनगर एक्सप्रेस। 63208/63211 पटना-जसीडीह-पटना मेमू पैसेंजर अब से 13207/13208 पटना-जसीडीह-पटना एक्सप्रेस के रूप में परिचालित होगी। 63227/63228 पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू पैसेंजर अब 13209/13210 पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना एक्सप्रेस के रूप में परिचालित होगी।रक्सौल-दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस होगी परिचालित75215/75216 रक्सौल-दानापुर-रक्सौल-डेमू पैसेंजर अब 15515/15516 रक्सौल-दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस के रूप में परिचालित की जाएगी। जबकि मार्ग विस्तार की गई ट्रेनों में 13305/13306 धनबाद-गया-धनबाद एक्सप्रेस का डेहरी तक, 11061/11062 लोकमान्य तिलक टर्मिनस का जयनगर तक, 19037/19038 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का बरौनी तक विस्तार हुआ है।
