Noida- Ghaziabad Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: मार्च शुरू होने के बावजूद अभी ठंड का दौर खत्म नहीं हुआ है। मौसम में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में अभी सुबह-शाम में ठंड देखने को मिल रही है और दोपहर में धूप की तपिश भी बढ़ने लगी है। हालांकि अभी मौसम में बदलाव का सिलसिला थमा नहीं है। एक बार फिर से बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं आज तेज हवाएं भी चलने वाली हैं। हवा की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे रह सकती है। इसके साथ ही आसमान में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा
नोएडा में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को नोएडा में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज यहां तेज हवाओं के झोंके परेशान कर सकते हैं। आज नोए़डा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। कल यानी रविवार को भी यहां तेज हवाएं चलेंगी। जिसके बाद सोमवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि इसके बाद नोएडा में फिर से बारिश हो सकती है।
गाजियाबाद के मौसम का हाल
गाजियाबाद में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बीते दिन शुक्रवार को यहां आसमान साफ रहा और धूप की तपिश भी महसूस हुई। आज यहां आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। गाजियाबाद में आज अधिकतम तपामान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। रविवार को भी ऐसा भी मौसम रहेगा। जिसके बाद सोमवार को आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद में भी 13 मार्च को बारिश होने के आसार हैं।
