एजुकेशन

Rajasthan School Holiday: क्या आज 21 सितंबर को राजस्थान में बंद रहेंगे स्कूल? यहां देखें छुट्टी को लेकर अपडेट

Rajasthan School Holiday: स्कूलों में छुट्टी को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों में उत्सुकता रहती है, लेकिन इसके साथ ही कुछ छुट्टियों को लेकर भ्रम भी रहता है। उसी प्रकार से आज का दिन है, जिसकी छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन है तो आइए बताएं कि आज राजस्थान में स्कूल बंद है कि खुले हुए हैं।

Image

Rajasthan School Holiday (Photo- AI/ Verified By Newsroom)

Rajasthan School Holiday: राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच अक्सर उत्सुकता रहती है। लेकिन इस बीच 21 सितंबर को राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश (Rajasthan Schools Closed) को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, 21 सितंबर को प्रदेश में लोक देवता बाबा रामदेव जयंती, तेजा दशमी और खेजड़ली शहीद दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में छुट्टी को लेकर क्या अपडेट है। छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के मन में यह सवाल है कि आज स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। तो आइए राजस्थान में छुट्टी को लेकर आपको अपडेट दें।

21 सितंबर को क्यों रहेगी स्कूलों में छुट्टी?

राजस्थान सरकार के वर्ष 2026 के राजपत्रित अवकाश कैलेंडर (Gazetted Holiday Calendar) में 21 सितंबर का दिन बेहद खास है। इस एक ही दिन राज्य में तीन प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक पर्व और ऐतिहासिक दिवस मनाए जाते हैं।

बाबा रामदेव जयंतीलोक देवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश भर में मेलों और धार्मिक आयोजनों का आयोजन होता है।
तेजा दशमीराजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता वीर तेजाजी की स्मृति में तेजा दशमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
खेजड़ली शहीद दिवसपर्यावरण संरक्षण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले खेजड़ली के अमर शहीदों की याद में यह दिवस मनाया जाता है।

इन तीनों अवसरों के एक ही दिन होने के कारण राज्य सरकार ने इस दिन आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है। इसका अर्थ है कि आज यानी 21 सितंबर को राजस्थान में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टी को लेकर अन्य अपडेट के लिए अभिभावक सीधा स्कूल के संपर्क कर सकते हैं।

राजस्थान में कब खुलेंगे स्कूल?

बता दें कि राजस्थान के कई जिलों के स्कूलों में 18 और 19 सितंबर को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलनों का आयोजन किया गया था, जिसके बाद 20 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश था। अब 21 सितंबर को राजकीय अवकाश होने से छात्रों को लगातार 4 दिनों का लंबा ब्रेक मिला है। चार दिन के इस ब्रेक के बाद अब मंगलवार 22 सितंबर को स्कूल फिर से खुलेंगे और क्लासेस का संचालन नियमित तौर पर किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article