UP Weather Today: यूपी में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की दस्तक, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

UP Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: यूपी में एक नहीं दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

UP Main Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में सर्दी जाने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रदेश में मार्च की शुरुआत ही तेज बारिश के साथ हुई थी। उसके बाद से ही अधिकतर जिलों में ठिठुरन वाली ठंड हो रही है। बारिश के बाद से अब प्रदेश का मौसम साफ होने लगा था। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने एक नहीं दो-दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने की जानकारी दी है। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के मौसम पर देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी यूपी पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। आइए इस बीच आपको बताएं यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

यूपी में दो पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। एक 10 मार्च की रात से आएगा तो दूसरा 12 मार्च की रात में आएगा। इसके चलते पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में झमाझम बारिश होने की आशंका है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 13 मार्च और 14 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा IMD ने यूपी में तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने ये भी बताया कि इस दौरान प्रदेश में धूप निकलेगी लेकिन हवाएं भी चलती रहेगी। तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 25 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

End of Feed