वायरल न्यूज़

Viral Video: चाय में डुबोया iPhone 18 Pro Max और खौला दिया, बाहर निकाला तो कुछ ऐसा रहा फोन का हाल

iPhone 18 Pro Max को खौलती मसाला चाय में डालने का वीडियो वायरल हो रहा है। चाय से फोन निकालने के बाद जो हाल हुआ वह आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं।

Image

शख्स ने खौलती चाय में डाल दिया iPhone 18 Pro Max (X/@Bhuvan_RJ46)

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। मगर इस आदमी ने वायरल होने के लिए जो रास्ता अपनाया पर काफी महंगा था। दरअसल, शख्स ने अपने iPhone की क्वालिटी को टेस्ट करने के लिए iPhone 18 pro max को खौलती चाय में डाल दिया। जहां आजकल नए स्मार्टफोन की बिल्ड क्वालिटी और मजबूती चेक करने के लिए लोग तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। कोई फोन को पानी में डालता है, तो कोई उसे गिराकर टेस्ट करता है लेकिन इस भाई ने तो अपने महंगे iPhone 18 Pro Max को खौलती हुई चाय में ही डाल दिया गया। यह नजारा देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

खौलती चाय में डुबो दिया महंगा iPhone

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को एक्स पर @Bhuvan_RJ46 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक टीम iPhone 18 Pro Max के बर्गंडी कलर वाले मॉडल को एक अनोखे टेस्ट से गुजरते हुए दिखाती है। टीम पहले पानी गर्म करती है और फिर उसमें दूध, चाय की पत्ती और अदरक डालकर मसाला चाय बनाने लगती है। यहां सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान iPhone को भी चाय के अंदर डाल दिया जाता है। वीडियो के मुताबिक, फोन करीब 60 से 90 सेकंड तक खौलती चाय में डूबा रहता है। रिकॉर्डिंग चालू रखी जाती है, ताकि फोन का रियल टाइम रिएक्शन देखा जा सके।

चाय से निकाला तो कैमरे में दिखी धुंध

चाय से बाहर निकालने के बाद फोन का डिस्प्ले शुरुआत में काम करता हुआ नजर आया। टीम ने फोन को कुछ देर गर्म रखा और फिर उसे साफ पानी से धोकर उसके फंक्शन चेक करने की कोशिश की। हालांकि, इसके बाद कैमरे से ली गई तस्वीरों में ब्लर और फॉग दिखाई देने लगा। इससे वीडियो देखने वाले लोगों ने अंदाजा लगाया कि फोन के कैमरा हिस्से में नमी पहुंच सकती है। इसके अलावा, वीडियो में फोन के बैक पैनल और कैमरे के आसपास क्रैक भी दिखाए गए हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने इसे जरूरत से ज्यादा टेस्ट बताया, तो किसी ने मजाक करते हुए कहा कि महंगे iPhone को कटिंग चाय में बदल दिया गया। एक यूजर ने लिखा, “कुछ ज्यादा ही टेस्ट हो गया।” वहीं, दूसरे यूजर ने चाय में फोन डालने के तरीके पर मजेदार टिप्पणी की। वीडियो को देखने के बाद लोग फोन की कीमत और इस अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article