टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: माही को हराकर घर की ठकुराइन बनीं Amrapali Dubey, सलमान ने लगाई Qazi Touqeer की क्लास

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने एक बार फिर कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। सलमान ने काजी का सारा गेम प्लान खोल दिया।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) धमाकेदार अंदाज में आगे बढ़ रहा है। शो का दूसरे हफ्ते का वीकेंड का वार हो चुका है और इस बार सलमान खान का गुस्सा कई कंटेस्टेंट्स पर फूटा। सलमान कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती मजाक भी करते दिखे। इसके अलावा, रविवार के एपिसोड में कई स्टार्स का तगड़ा भी लगा। सलमान खान ने शो में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर सोनाली बेंद्रे तक का स्वागत किया। आइए आपको बताते हैं कि रविवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ है? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सोफिया ने Salman Khan को कहा ‘हाइपोक्रिटिकल इडियट’, वायरल वीडियो पर फुटा एक्ट्रेस का गुस्सा

    सलमान खान ने खोली काजी तौकीर की पोल

    बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार की शुरुआत सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से हुई। सलमान ने सबसे पहले घर में बने रिश्ते की बात की और माही विज आम्रपाली दुबे का जिक्र किया। दोनों के बीच एक टास्क करवाया, जिसमें ये साबित करना था कि घर की असली ठकुराइन कौन है? इस मौके पर लगभग 10 चाभी आम्रपाली के ताले में लगी और चार चाभी माही विज के ताले में लगी। इस दौरान सलमान ने तबीयत खराब करने का नाटक किया और फिर सबके काजी तौकीर की सच्चाई बताई। सलमान के खुलासे के बाद सभी कंटेस्टेंट्स काजी पर फट पड़े। सिर्फ माही ने काजी का सपोर्ट किया। बाकी एक-एक कंटेस्टेंट ने काजी की क्लास लगाई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सलमान खान के Bigg Boss 9 का हिस्सा बनने के लिए Nora Fatehi ने रखी थी शर्त, बदले में वसूली थी ये चीज

      शो में आए मेहमान

      इसके बाद शो में मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्र आते हैं। दोनों अपना शो पति पत्नी और पंगा 2 प्रमोट करने आते हैं। इस मौके पर दोनों अपने अंदाज में कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हैं और फिर चले जाते हैं। इसके बाद काजी और रीति तिवारी में भयंकर लड़ाई होती है। रीति काजी को काफी अपशब्द भी बोल देती हैं और रीति का ये रूप घरवाले पहली बार देखते हैं। इसके बाद शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की एंट्री होती है। दोनों अपनी फिल्म द वन प्रमोट करने आते हैं। इस मौके पर दोनों ही कलाकार कंटेस्टेंट्स के साथ एक टास्क करते हैं और फिर वह द वन के बारे में सबको बताते हैं।

      रोहैद हुए घर से बेघर

      शो का आखिर में एलिमिनेशन का टाइम भी आ जाते हैं। नॉमिनेशन में आसिफ, स्काउट और रोहैद होते हैं। तीनों ने नॉमिनेशन का डिस्कशन किया था और रविवार के एपिसोड में रोहैद घर से बेघर हो जाते हैं। रोहैद पहले कंटेस्टेंट हैं, जो शो से इविक्ट हुए हैं। वह सबसे मिलकर शो से बाहर आ जाते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article