Delhi NCR Weather Today: सर्द हवाओं और बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, जानें दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं से शहर के तापमान में कमी आने के आसार है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी। बारिश के बाद अभी मौसम साफ होने लगा था कि बारिश फिर दस्तक देने को तैयार हो गई। बीते दिनों हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का पारा लुढ़का है। सुबह-शाम में ठिठुरन वाली सर्दी है और दोपहर के समय धूप की हल्की गर्माहट से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि सुबह-शाम की ये गुलाबी ठंड दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर का मौसम सुहावना बना रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में फिर तेज हवाओं के चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पहाड़ों से होते हुए आगे बढ़ रहा है, जिसका असर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 10 मार्च तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना भी जताई है। इसका असर दिल्ली की हवाओं पर देखने को मिलेगा। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। बारिश और सर्द हवाओं के बीच आइए जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

End of Feed