नोएडा

VIDEO: नशे में धुत युवक बिल्डिंग की बालकनी पर लटक गया, वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर सनसनी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 5, 2023, 10:35 AM IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि बालकनी की ग्रिल पर एक युवक लटका हुआ है, बाकी दोस्त चिल्लाते हुए उसे बचा रहे हैं।

Image

बालकनी में लटका युवक

Noida News: नोएडा की एक हाउसिंग सोसायटी में नशे में धुत्त दो लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वायरल फुटेज में दिख रहा है कि कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक एक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की बालकनी के नीचे खतरनाक तरीके से बैठे हैं। उसके दोस्त और पड़ोसी उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना रविवार 3 सितंबर की रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-3 हाउसिंग सोसाइटी के परिसर में सामने आई।

कैमरे में कैद हुईं हरकतें

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बालकनी के स्लैब पर एक युवक लटका हुआ है, बाकी दोस्त चिल्लाते हुए अलार्म बजा रहे हैं। वे इस युवक को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वह ऊपर आने को तैयार ही नहीं होता और चिल्लाता है। किसी तरह उसे ऊपर लाया जाता है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article