मुंबई

Mumbai में GF संग VIDEO बना दोस्त को ही ब्लैकमेल करने लगा यार, हड़पे पांच लाख रुपए

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 09:39 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक दोस्त ने अपने दोस्त को ब्लैकमेल किया है। आरोपी दोस्त अपने दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड का प्राइवेट वीडियो दिखाकर उसके ब्लैकमेल कर रहा था। वह पीड़ित से 5 लाख रुपये मांग रहा था, जिससे परेशान होकर उसने पुलिस से संपर्क किया।

Image

दोस्त ने दोस्त को किया ब्लैकमेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में एक दोस्त ने अपने दोस्त को किया ब्लैकमेल
  • दोस्त गर्लफ्रेंड का प्राइवेट वीडियो दिखाकर उसे कर रहे था ब्लैकमेल
  • वह पीड़ित से मांग रहा था 5 लाख रुपये

Mumbai Crime News: मुंबई में एक दोस्त का शातिर चेहरा सामने आया है, जो अपने ही दोस्त को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ उसका एक प्राइवेट वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने सोमवार को अंधेरी की एक छात्र को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि, वह छात्र को ब्लैकमेल कर उससे जबरन वसूली कर रहा था। आरोपी की पहचान अरबाज (27) के रूप में हुई है, जो पीड़ित का दोस्त है।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित छात्र ने उनसे पिछले सप्ताह संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। लगभग एक महीने पहले, आरोपी ने पीड़ित छात्र और उसकी गर्लफ्रेंड को उनका एक प्राइवेट वीडियो दिखाया। वीडियो देखने के बाद छात्र चौंक गया और आरोपी दोस्त से पूछा कि उसे वीडियो कैसे मिला।

सोशल मीडिया पर प्राइवेट वीडियो शेयर करने की दी धमकी

इसके बाद आरोपी दोस्त ने उससे 5 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पीड़ित ने उससे कहा कि, उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। वहीं आरोपी ने कहा कि, यह उसकी परेशानी है। आरोपी ने छात्र से कहा है कि, अगर वह मांगे गए पैसे देने में विफल रहता है तो वह हर सोशल मीडिया पर उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का प्राइवेट वीडियो शेयर कर देगा। इसके बाद पीड़ित एक महीने तक आरोपी से और समय मांगता रहा क्योंकि इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए उसके पास कोई जरिया नहीं था।

पीड़ित ने एईसी ऑफिस में किया संपर्क

पुलिस ने बताया है कि, पिछले हफ्ते आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित छात्र को एक अल्टीमेटम दिया, जिसमें कहा गया था कि, अगर उसे जल्द पैसा नहीं मिला तो वह वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करेगा। इसके बाद हताश छात्र दक्षिण मुंबई में एईसी ऑफिस पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के बयान के आधार एईसी अधिकारियों ने आरोपी को उसके घर से उठाया और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया और बुधवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि, यह पता लगाने के लिए जांच अभी भी चल रही है कि, आरोपी को वीडियो कैसे मिला।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article