लखनऊ

Budget 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- नए भारत की समृद्धि का संकल्प व अंत्योदय का विजन है बजट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 1, 2023, 05:39 PM IST

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2023-24 पेश कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट 2023-24 को लोककल्याण कारी बताते हुए इसकी काफी सराहना की।

Image

Budget 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- नए भारत की समृद्धि का संकल्प व अंत्योदय का विजन है बजट

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2023-24 पेश कर चुकी हैं। इस बजट में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई एलान किए गए हैं। राजनैतिक दल इस बजट पर अपने बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट 2023-24 को लोककल्याण कारी बताते हुए इसकी काफी सराहना की। सीएम ने ट्वीट कर हर वर्ग की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाले केंद्रीय बजट का स्वागत किया। साथ ही सर्वसमाज के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। यह बजट निःसंदेह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आम बजट 2023-24 में 'नए भारत' की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है और 130 करोड़ देशवासियों की सेवा का लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत 'विकसित भारत' के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं।

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2023-24 गांव, गरीब, किसान, युवाओं, महिलाओं, 130 करोड़ देशवासियों के कल्याण हेतु समर्पित है। प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय वित्तमंत्री जी का हार्दिक आभार।

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article