लखनऊ

Barabanki: बारिश ने थामी जिंदगी की रफ्तार, उफना रहे नाले, जगह-जगह जलभराव, Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 12, 2023, 11:00 AM IST

Barabanki News : जगह-जगह पानी लगने की वजह से आधे से ज्यादा शहर में बीते दो दिनों से बिजली नहीं आ रही है। बिजली न मिलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीएसी और पुलिसबल ने सोमवार शाम तक लगभग 600 लोगों का रेस्क्य किया। अभी भी हजारों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं।

Image

बाराबंकी में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Barabanki News : राजधानी लखनऊ सहित इसके आसपास इलाके में बारिश से बुरा हाल है। जगह-जगह हुए जलभराव से जन-जीवन थम सा गया है। यातायात में भारी परेशानी हो रही है। बाराबंकी में हालात और भी बुरे हैं। पूरे शहर में जलभराव की स्थिति है। शहर के सभी पुलों में पानी बढ़ गया है। शहर के कमरियाबाग, छाया चौराया और पटेल तिराहे पर नाले उफना गए हैं।

आधे शहर में बिजली नहीं

जगह-जगह पानी लगने की वजह से आधे से ज्यादा शहर में बीते दो दिनों से बिजली नहीं आ रही है। बिजली न मिलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीएसी और पुलिसबल ने सोमवार शाम तक लगभग 600 लोगों का रेस्क्य किया। अभी भी हजारों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। इन लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया जाएगा।

ट्रेनों की रफ्तार हुई कम

शहर के निचले इलाकों में पानी भरने के बाद अब ऊंची जगहों पर भी नाले का पानी पहुंच गया है। यहां स्थिति भयावह होती जा रही है। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्य सड़कों को जोड़ने वाले पक्के लिंक रास्ते भी कट गए। बारिश के पानी से यातायात के साथ रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों की रफ्तार भी कम हो गई।

End of Article