शहर

केरल में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने 4 छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर; सभी की मौत

केरल में पलक्कड़ में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से चार छात्राओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Image

केरल में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने 4 छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर; सभी की मौत

पलक्कड़: केरल में पलक्कड़ जिले के कल्लादिकोड में गुरुवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से चार छात्राओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली लड़कियां घटनास्थल के पास स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं थीं।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा पलक्कड़-कोझिकोड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्लादिकोड के पास पनायमपदम में तब हुआ जब सीमेंट से लदा एक ट्रक नियंत्रण खो बैठा और स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्रों को कुचल दिया तथा फिर पलट गया। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कल्लादिकोड की घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी विभाग सभी घायल छात्रों के वास्ते आपातकालीन चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए समन्वय में काम करेंगे। विस्तृत जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article