कानपुर

Kanpur News: 35 लाख का दहेज न मिलने पर प्रेमी ने किया शादी के इनकार, प्रेमिका ने दी जान

Kanpur News: कानपुर में एक प्रेमी की सरकारी नौकरी लगने पर उसके परिवार ने युवती के परिवार से 35 लाख रुपये का दहेज मांगा। दहेज न दे पाने पर प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। इस घटना से डिप्रेशन में गई प्रेमिका ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

Image

35 लाख का दहेज न मिलने पर प्रेमी ने किया शादी के इनकार, प्रेमिका ने दी जान

Photo : iStock

Kanpur News: कानपुर, उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने अपनी जान दे दी। मृतक युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने 35 लाख रुपये की डिमांड की थी। इतना अधिक दहेज देने में वह लोग असमर्थ थे, जिस कारण युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस घटना से डिप्रेशन में गई युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के मृत्यु के बाद उसके नाना कमलेश पाल ने हनुमंत विहार पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर इस मामले पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आए दिन दहेज के कारण अत्याचार, घरेलू हिंसा और मृत्यु की खबर आती रहती है। उसी प्रकार से शादी से इनकार करने की इस घटना के बाद युवती के जान देना एक बड़ी खबर है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने दी जान

ये घटना कानपुर के हनुमंत थाना क्षेत्र की है। मृतक युवती अपने ननिहाल में रहती थी। यहां पड़ोस के एक युवक के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और युवती एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन बीच में आई दहेज की दीवार ने युवती को जान देने पर मजबूर कर दिया। युवती के परिजनों के अनुसार युवक की सरकारी नौकरी एनटीपीसी में लग गई थी, जिसके बाद उसके परिवार का व्यवहार ही बदल गया। युवक के जीजा ने युवती के परिवार से 35 लाख रुपये के दहेज की मांग की थी। युवती की परिजनों ने बताया कि वह इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थे।

युवती के परिजनों के तरफ दहेज देने में असमर्थता जाहिर करने के बाद युवक ने युवती को वीडियो कॉल की और गालियां देते हुए शादी करने से मना कर दिया। इस घटना से डिप्रेशन में आई युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस जांच कर रही है। साथ ही युवती के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद और दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article