जयपुर

Rajasthan Weather Today: पिंक सिटी में गुलाबी ठंड, उदयपुर और जोधपुर में भी गिरा पारा, सर्द हुई राजस्थान में रातें

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। पिंक सिटी से लेकर ब्लू सिटी तक सुबह-शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

Image

आज राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की विदाई को काफी समय हो गया है। बारिश का दौर थमने के बाद से प्रदेश के तापमान में कमी आ रही है। न्यूनतम तापमान के गिरने से प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम ठंड की शुरुआत हुई है। प्रदेश में अधिकतर जिलों में गुलाबी ठंड पड़ रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना बना हुआ। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से गर्मी का अहसास अभी भी जारी है, लेकिन सुबह-शाम में कुछ राहत मिल रही है।

इस बीच प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान के 4 जिलो में 48 घंटे के भीतर हल्की बारिश हो सकती है, इससे मौसम में बदलाव आएगा और ठंड भी बढ़ेगी। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा मौसम का हाल -

राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राजस्थान में मौसम ठंडा होने लगा है। राजधानी समेत जोधपुर, उदयपुर व अन्य जिलों में सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है। इस बीच अनुमान लगाया जा रहा कि दिवाली तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। राजस्थान में जल्द ही कंबल निकालने की आवश्यकता पड़ने लगेगी।

इन चार जिलो में होगी बारिश

मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 48 घंटों में राजस्थान की राजधानी जयपुर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जोधपुर व अन्य आसपास के हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि इस बीच पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में 22 से 25 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article