अध्यात्म

Ketu Gochar 2025: साल 2025 में केतु करेंगे गोचर, इन राशियों वालों को मिलेगा भरपूर लाभ

Ketu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को छाया ग्रह माना जाता है। साल 2025 में राहु और केतु दोनों ही छाया ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि केतु के गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

Image

Ketu Gochar 2025

Ketu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में केतु को मायावी ग्रह के नाम से जाना जाता है। केतु ग्रह को आध्यात्म का कारक माना जाता है। जो लोग केतु से प्रभावित होते हैं। वो बहुत ही आध्यात्मिक और दूरदर्शी होते हैं। साल 2025 में राहु और केतु दोनों ही छाया ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 18 मई 2025 को केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। केतु के सिंह राशि में प्रवेश करने का असर पूरी 12 राशियों पर होगा। कुछ राशि के जातक के लिए केतु का गोचर शुभ रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशि वालों को केतु के राशि परिवर्तन से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानें कि केतु के गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

Ketu Gochar 2025 Zodiac Effect (केतु गोचर से किन राशि को होगा फायदा)

मिथुन राशि (Gemini)

केतु के सिंह राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलेगा। इस राशि में केतु का गोचर तृतीय भाव में होगा। जो इस राशि वालों को हर क्षेत्र में लाभ दिलाएगा। इस समय में आपको यात्रा करने से फायदा होगा। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितेगा। कारोबार में भी वृद्धि की पूरी संभावना है। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी।

धनु राशि (sagittarius)

केतु के गोचर से धनु राशि वालों को आकस्मिक लाभ होने वाला है। इस समय में आपका रुका हुआ धन आ सकता है। इसके साथ ही अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वो पूरा हो सकता है। आपको इस समय माता-पिता और गुरुओं का सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपको रुचि आध्यात्मिक तरफ बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के साल 2025 शुभ रहने वाला है। केतु के गोचर से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। इसके साथ ही आपको यात्रा करने से लाभ हो सकता है। कारोबार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी की साथ अच्छा समय गुजरेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक के लिए केतु का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगा। आपका कोई काम पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा का शुभ संयोग बनेंगे। आपको केतु के कारण शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। अच्छी और बड़ी नौकरी मिलने की पूरी संभावना है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article