पटना

Khagaria Accident: खगड़िया में सड़क दुर्घटना, अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत और 4 घायल

Khagaria Accident: बिहार के खगड़िया में एक अज्ञात वाहन से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और 4 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

खगड़िया में सड़क दुर्घटना

Khagaria Accident: बिहार के खगड़िया जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चैधा गांव के पास हुई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

खगड़िया जिले के महेशखूंट पुलिस थाना के प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चैधा गांव के पास हुई। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब ट्रैक्टर ट्रॉली को किसी अज्ञात वाहन ने अचानक टक्कर मार दी थी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन को नियंत्रित नहीं पर पाया और अनियंत्रित होने के कराण वाहन पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने पर उसमें सवार कई लोग नीचे दब गए। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप हो गए। अधिकारी ने बताया घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत अब स्थिर है। धनंजय कुमार बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में सवार ये सभी लोग झारखंड के देवघर से मुंडन कराकर वापस बंदेहरा गांव लौट रहे थे और मृतक तथा घायल सभी एक ही परिवार के थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article