पटना

समस्तीपुर में आपसी रंजिश, गोलीबारी और मारपीट में दो लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

Samastipur News: समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश में गोलीबारी और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्ष घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई-

Image

समस्तीपुर में गोलीबारी और मारपीट में दो लोगों की मौत

Photo : Times Now Digital

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में पाटीदारों के बीच शनिवार रात आप सी रंजिश में हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन सिंह (50), अजय कुमार सिंह के पुत्र गौरव सिंह (35) के रूप में हुई है। वहीं सौरभ सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लंबे समय से जारी रंजिश

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पटोरी के डीएसपी और पुलिस के आलाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तपेश्वर सिंह और अजय सिंह के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है, जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ है। गांव में पंचायत का भी आयोजन किया गया था।

बहस होते ही शुरु हुई मारपीट

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे दो पाटीदारों के बीच झगड़ा हो गया। एक तरफ से नवीन सिंह तथा दूसरी तरफ से सौरव और गौरव दोनों भाई हैं। पुरानी रंजिश को लेकर के दोनों पक्षों में बहस होते होते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चलाई, जिसमें सौरभ और गौरव दोनों घायल हो गए थे। तत्पश्चात सौरभ और गौरव के परिवार वालों ने नवीन सिंह को बुरी तरह से पीटा, जिससे वह घायल हो गया।

गोलीबारी-मारपीट में दो की मौत

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक पक्ष नवीन सिंह की मौत हो गई। दूसरे पक्ष गौरव की भी पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई है। एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस स्थिति पर नज़र रखे हुए है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इनपुट- आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article