आज का मौसम, 21 October 2024: कर्नाटक-तमिलनाडु में झमाझम बरसेंगे मेघ, दिल्ली में बढ़ा तापमान, बिहार में गुलाबी ठंड; IMD ने बताया मौसम का हाल
आज का मौसम, 21 October 2024: कर्नाटक-तमिलनाडु में झमाझम बरसेंगे मेघ, दिल्ली में बढ़ा तापमान, बिहार में गुलाबी ठंड; IMD ने बताया मौसम का हाल
कोलकाता में कैसा रहा मौसम का हाल?
दिल्ली में आज कैसा रहा मौसम?
बिहार में इस दिन से बदलेगा मौसम
दिल्ली में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा
बेंगलुरु में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
Bengaluru में भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज महाराष्ट्र के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं वज्रपात और आंधी का अलर्ट है तो वहीं कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। आईएमडी के अनुसार, ठाणे, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सातारा, सिंद्धदुर्ग, कोल्हापूर, नासिक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में बारिश की संभावना
ठाणे में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, यहां आज पूरा दिन रुक-रुक कर झमाझम बारिश होगी, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना बना रहेगा।
तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर
आईएमडी ने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई और तिरुपत्तूर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और कृष्णागिरि, धर्मपुरी, सलेम, कल्लाकुरिची, वेल्लोर, कुड्डालोर, पेरम्बलुर, अरियालुर, मयिलादुथुराई, कराईकल, नागापट्टिनम, तिरुवरुर, थंजावुर, तिरुचिरापल्ली, करूर, पुदुक्कोट्टई, शिवगंगई, रामनाथपुरम और मदुरै में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
केरल के दो जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने पूरे केरल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच तिरुवनंतपुरम, इडुक्की और पथनमथिट्टा में भारी बारिश का अलर्ट और अन्य शेष जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
कर्नाटक में बिगड़े मौसम के मिजाज
कर्नाटक में मौसम विभाग ने भारी बारिश से अति भारी बारिश के येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार शिमोगा और चिकमगलूर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और बेलगाम, उत्तर कन्नड़, धारवाड़, गदग, हावेरी, बेल्लारी, चित्रदुर्ग, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, हसन, तुमकुर, चिकबल्लापुर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, रामनगर और कोलार में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
