Jaipur News: जयपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरमाड़ा थाना की पुलिस ने एक स्कूटर कंपनी का फर्जी विज्ञापन देकर लोगों के साथ ठगी करने वाली एक फर्जी कंपनी के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपित फर्जी स्कूटर कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप देने के नाम पर कई लोगों के साथ करोड़ों की ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।
बता दें कि पुलिस पूछताछ में आरोपी से कई ठगी के मामलों के बारे में सख्ती से जानकारी जुटा रही है। पुलिस को कई मामलों के खुलासे की उम्मीद है। सरगना से मिली जानकारी के आधार पर ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
फर्जी विज्ञापन देकर करते था ठगी
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त जयपुर वेस्ट वन्दिता राणा ने बताया है कि, हरमाड़ा थाना पुलिस ने स्कूटर कंपनी के फर्जी विज्ञापन देकर लोगों के साथ ठगी करने वाली एक फर्जी कंपनी के मुख्य आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सिरढान फतेहाबाद हाल सिविल लाईन सिरसा हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं इस प्रकरण में भगवती दयाल, अनिल, दीपक, राकेश की पहचान कर पुलिस की ओर से तलाश की जा रही है।
ऐसे देता था ठगी को अंजाम
जानकारी के लिए बता दें कि आरोपियों ने स्कूटर कंपनी की डीलरशिप देने के लिए समाचार पत्रों, सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देते थे। लोगों ने लुभावने विज्ञापन को देखकर कंपनी के दिए गए नंबरों पर संपर्क किया। इसके बाद ठगों ने उक्त कंपनी के स्कूटर निर्माण की
फैक्ट्री विशाखापट्टनम में बताकर हेड ऑफिस जयपुर में बताया। बता दें कि डीलरशिप देने के नाम पर प्रत्येक डीलर से पांच-पांच लाख रुपये की राशि ले ली। उसके बाद लोगों को स्कूटर उपलब्ध करवाने की फर्जी बात कहकर लोगों के रुपए हड़प लिए। बता दें कि करीब 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार रुपये की ठगी कर सारे आरोपी फरार हो गये। वारदात करने के दौरान आरोपियों ने फर्जी सिम कार्ड व फर्जी खातों का इस्तेमाल किया और लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
