गुरुग्राम

Gurugram: 2 भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट, विवाद में फैलाई दहशत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 03:14 PM IST

Gurugram: जैकबपुरा एरिया में सगे भाइयों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इन आरोपियों ने बीते बुधवार को दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस जांच में पता चला कि, इन आरोपियों पर पहले से ही 18 मामले दर्ज हैं। शराब तस्‍करी के विवाद में जानलेवा हमला किया है।

Image

जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सात से आठ आरोपियों ने बीते बुधवार को की थी गोलीबारी
  • बदमाशों के इस हमले में दोनों भाई बाल-बाल बचे थे
  • शराब तस्‍करी से जुड़े विवाद में किया गया था जानलेवा हमला

Gurugram: गुरुग्राम के सिटी थाना क्षेत्र के जैकबपुरा एरिया में सगे भाइयों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों में से चार को पुलिस ने दबोच लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों को राज्‍य के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार होने वाले इन आरोपियों की पहचान अंकित, हन्नी, सुमित, आशु के रूप में की है। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर दूसरे फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि, इस घटना में शामिल बाकि आरोपियों को भी जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीसीपी क्राइम विजय प्रताप ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि, बीते सप्‍ताह जैकबपुरा के रहने वाले रोहित ने सिटी थाने में जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में रोहित ने बताया था कि, वे बुधवार रात को अपने सगे भाई और कुछ दोस्तों के साथ भीम नगर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। जब रात को वह वापस अपने घर लौटे तो गाड़ी से उतरते ही पहले से घात लगाकर बैठे सात से आठ बदमाशों ने दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों पर कई राउंट फायर की। हालांकि इस हमले में सभी बाल-बाल बच गए। पड़ोसियों ने जब पत्‍थरबाजी शुरू की तो सभी आरोपी भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं 18 आपराधिक मामले

इस घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की कई टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर चार आरोपियों को अगल-अलग जगहों से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि, इस आरोपियों पर पहले से ही 18 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस जांच में पता चला कि, ये आरोपी शराब तस्करी से जुड़े हुए हैं, दूसरा पक्ष भी शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसी विवाद में आरोपियों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। बाकि आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article