जयपुर

Road Accident: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; 3 की मौत

राजस्थान के बांसवाड़ा में बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं।

Image

Road Accident: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; 3 की मौत

जयपुर: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो पहिया वाहन सवार दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा नरवाली मोड़ पर हुआ। पुलिस उपनिरीक्षक रमेश चंद सेन ने बताया कि मृतकों की पहचान कन्हैयालाल (23), उसके छोटे भाई भेरूलाल (21) और सेनिया (31) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article