दुनिया

Year Ender 2024: TIME ने डोनाल्ड ट्रम्प को बनाया पर्सन ऑफ द ईयर, दूसरी बार मिली ये उपलब्धि

Time Person of the Year 2024: विश्व की प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पर्सन आफ द ईयर घोषित किया है। इस वर्ष के पुरस्कार के लिए उन्हें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, एलन मस्क, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वेल्स की राजकुमारी केट सहित प्रमुख हस्तियों के साथ फाइनलिस्ट के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

Image

डोनाल्ड ट्रम्प बने TIME के '2024 टाइम पर्सन ऑफ द ईयर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Time Person of the Year 2024: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गुरुवार को टाइम पत्रिका ने ऐतिहासिक पैमाने पर वापसी करने और दुनिया में अमेरिका की भूमिका बदलने के लिए 2024 टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया। पत्रिका ने ट्रम्प को एक पीढ़ी में एक बार होने वाले राजनीतिक पुनर्गठन को आगे बढ़ाने और अमेरिकी राष्ट्रपति पद को नया रूप देने के लिए भी सम्मानित किया है। इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए उन्हें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, एलन मस्क, बेंजामिन नेतन्याहू और वेल्स की राजकुमारी केट सहित प्रमुख हस्तियों के साथ फाइनलिस्ट के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प दुनिया के चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिन्हें टाइम ने दो बार 'पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए चुना है। इसे डोनाल्ड ट्रंप के लिए राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। टाइम का 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुने जाने और मैगजीन के कवर के अनावरण का जश्न मनाने के लिए ट्रंप न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में ओपनिंग बेल भी बजाएंगे। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स ने डोनाल्ड ट्रम्प के चयन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक पैमाने पर वापसी करने, पीढ़ी में एक बार होने वाले राजनीतिक पुनर्गठन को आगे बढ़ाने, अमेरिकी राष्ट्रपति पद को नया आकार देने और दुनिया में अमेरिका की भूमिका को बदलने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प टाइम के 2024 के पर्सन ऑफ द ईयर चुने गए हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article