फरीदाबाद

Faridabad: हरियाणा बजट में फरीदाबाद के लिए बड़ी घोषणा, एलिवेटिड रोड के साथ सिटी बस सेवा के विस्‍तार का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 08:24 PM IST

Faridabad: हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बजट में फरीदाबाद को तीन बड़ी सौगातें दी हैं। फरीदाबाद में अब सूरजकुंड हस्‍तशिल्‍प मेले की तरह अक्टूबर-नवंबर माह में भव्‍य दिवाली उत्सव मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां की सिटी बसों को अब गुरुग्राम और मानेसर के साथ गांवों तक विस्‍तार दिया जाएगा। साथ ही बल्‍लभगढ़ में एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।

Image

सीएम मनोहर लाल खट्टर बजट प्रस्‍तुत करने जाते हुए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बल्लभगढ़-मोहना रोड के बीच बल्लभगढ़ में बनेगा एलिवेटिड रोड
  • 2.1 किमी लंबे एलिवेटेड रोड के लिए 214.93 करोड़ रुपये का बजट
  • फरीदाबाद में अब अक्टूबर-नवंबर में होगा दिवाली मेले का आयोजन


Faridabad: हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्‍य का बजट प्रस्‍तुत कर दिया है। इस बजट में सभी जिलों के डवलपमेंट के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं की गई हैं। इसमें फरीदाबाद की झोली भी खाली नहीं है। हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। खट्टर सरकार ने घोषणा की है कि यहां के सूरजकुंड में इस साल हस्‍तशिल्‍प मेले की तरह अक्टूबर-नवंबर में भव्‍य दिवाली उत्सव मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के अलावा विदेशी कलाकार भी हिस्‍सा लेंगे। इस मेले का आयोजन उसी जगह पर होगा, जहां पर सूरजकुंड हस्‍तशिल्‍प मेले का आयोजन होता है। इसका मकसद भारतीय और हरियाणवी संस्‍कृति को प्रमोट करना है।

इसके अलावा फरीदाबाद के सिटी बस सेवा का विस्‍तार किया जाएगा। खट्टर सरकार ने ऐलान किया है कि अब फरीदाबाद से सिटी बसें गुरुग्राम और मानेसर तक जाएंगी। इसके अलावा इन बसों से गांव व शहर के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी। इस योजना को अमल में लाने के लिए हरियाणा सरकार फरीदाबाद को 100 एसी इलेक्ट्रिक बसें देने जा रहा है। इनमें से 50 बसें अप्रैल तक फरीदाबाद को मिल जाएंगी। इसके अलावा डीजल और सीएनजी बसों के बेड़े में भी विस्‍तार किया जाएगा। जिससे लंबे रूट पर भी यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दिया जा सके।

बल्लभगढ़-मोहना रोड के बीच बल्लभगढ़ में एलिवेटिड रोड को मंजूरी

फरीदाबाद को सबसे बड़ी सौगात एलिवेटेड रोड के रूप में मिला है। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे वाया बल्लभगढ़-मोहना रोड के बीच बल्लभगढ़ में एलिवेटिड रोड को मंजूरी दे दी है। साथ ही इस योजना पर खर्च करन के लिए 214.93 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया है। करीब 2.1 किलोमीटर लंबे बनने वाले इस एलिवेटिड के बन जाने के बाद जहां एक ओर बल्लभगढ़ के लोगों को जाम से राहत मिलेगी, वहीं केजीपी की तरफ जाने वाले वाहनों को भी जाम से मुक्ति मिलेगी। यह एलिवेटिड रोड 12 मीटर चौड़ा होगा। इस टू लेन सड़क से रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। जिसकी वजह से मोहना के मुख्‍य चौक पर रोजाना हैवी जाम लगता है। अधिकारियों के अनुसार, इस एलिवेटिड रोड की कागजी कार्रवाई पहले ही पूरी कर ली गई थी। अब बजट में घोषणा होने के बाद उम्‍मीद है कि मुख्यमंत्री मार्च में इसकी आधारशिला रखेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article