दिल्ली

G20 Summit: दिल्ली में पैरा जंपिंग-हॉट एयर बैलून्स पर रोक, आतंकी हमले को देखते हुए उठाया कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2023, 10:57 PM IST

दिल्ली में G20 सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक इस दौरान हॉट एयर बैलून्स या एयरक्रॉफ्ट से पैरा जंपिंग करना दंडनीय है, यह आदेश 12 सितंबर तक लागू रहेगा।

Image

दिल्ली में पैरा जंपिंग-हॉट एयर बैलून्स पर रोक

दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है, दिल्ली में G20 सम्मेलन को देखते हुए किसी भी तरह के पैरा ग्लाइडर्स,पैरा मोटर्स,गैंग ग्लाइडर्स, UAVs,UASs,माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट,रिमोट से उड़ने वाले एयरक्राफ्ट, हॉट एयर balloons, छोटे एयरक्राफ्ट,एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग पर पाबंदी लगा दी गई है, ये पाबंदी 29 अगस्त से 12 सितंबर तक 15 दिन के लिए लागू की गई है।

बताते हैं कि कानून तोड़ने पर सेक्शन 188 के तहत करवाई होगी, आतंकी हमलों की आशंका और एंटी सोशल एलिमेंट द्वारा गड़बड़ी फैलाने के मद्देनजर फैसला लिया गया।

जी-20 समिट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद

गौर हो कि सितंबर में होने वाले जी-20 समिट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद की जा रही है, 7 सितंबर से नई दिल्ली जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी वहीं इस दौरान दिल्ली के अंदर भारी वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article