देश

G20 Summit: खास होटलों में रुकेंगे खास मेहमान, बाइडन के लिए ITC मौर्या में 400 कमरे बुक, जानें किन-किन होटलों में रहेंगे राष्ट्राध्यक्ष

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 29, 2023, 08:30 PM IST

G 20 Summit 2023: आईटीसी मौर्या होटल के हर फ्लोर पर 'अमेरिकन सीक्रेट सर्विस' के कमांडो मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन होटल की 14वीं मंजिल पर रहेंगे और मंजिल तक पहुंचने के लिए एक विशेष लिफ्ट लगाई जाएगी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए ताज पैलेस को बुक किया गया है।

Image

जी-20 राष्ट्राध्यक्षों के लिए दिल्ली में बुक किए गए होटल

Photo : AP

G 20 Summit 2023: दिल्ली में अगले महीने होने जा रहे G20 शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमान जल्द ही पहुंचने लगेंगे। इन मेहमानों की मेजबानी के लिए दिल्ली-एनसीआर के 30 से ज्यादा होटालों को बुक किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए आईटीसी मौर्या को बुक किया गया है। जो बाइडन, उनके सुरक्षा दस्ते और अन्य अधिकारियों के लिए होटल के करीब 400 कमरे बुक किए गए हैं।

आईटीसी मौर्या होटल के हर फ्लोर पर 'अमेरिकन सीक्रेट सर्विस' के कमांडो मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन होटल की 14वीं मंजिल पर रहेंगे और मंजिल तक पहुंचने के लिए एक विशेष लिफ्ट लगाई जाएगी। बाइडन की सुरक्षा में तैनात 'अमेरिकन सीक्रेट सर्विस' के कमांडो 9 सितंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन से तीन दिन पहले दिल्ली पहुंचेगा। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन सहित देशों की अग्रिम संपर्क टीमें पहले ही भारत आ चुकी हैं।

ताज पैलेस में रुकेंगे शी जिनपिंग

जो बाइडन के अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए ताज पैलेस को बुक किया गया है। इसके अलावा ब्राजील का प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली के ताज पैलेस में रहेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज़ इंपीरियल होटल में रुकेंगे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में 23 और एनसीआर में नौ होटल जी20 प्रतिनिधियों की मेजबानी करेंगे।

शांगरी-ला होटल में रुकेंगे ऋषि सुनक

वहीं, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के लिए दिल्ली के शांगरी-ला होटल को बुक किया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन क्लेरिजेस होटल में ठहराया जाएगा। दिल्ली के ओबेरॉय होटल में तुर्की के प्रतिनिधिमंडल ठहरेंगे जबकि मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया और स्पेन के प्रतिनिधिमंडल ली मेरिडियन में ठहरेंगे। इसकेअलावा चीन, इंडोनेशियाई और ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल को इंपीरियल होटल में ठहराया जाएगा। शांगरी-ला यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के प्रतिनिधिमंडलों व हयात रीजेंसी इतालवी और सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडलों को रखा जाएगा।

कौन-कौन से होटल हुए बुक

दिल्ली: आईटीसी मौर्य, ताज मानसिंह, ताज पैलेस, होटल ओबेरॉय, होटल ललित, द लोधी, ली मेरिडियन, हयात रीजेंसी, शांगरी-ला, लीला पैलेस, होटल अशोक, इरोस होटल, द सूर्या, रेडिसन ब्लू प्लाजा, जेडब्ल्यू मैरियट, शेरेटन , द लीला एंबिएंस कन्वेंशन, होटल पुलमैन, रोसेट होटल और द इंपीरियल।

एनसीआर: विवांता (सूरजकुंड), आईटीसी ग्रांड (गुरुग्राम), ताज सिटी सेंटर (गुरुग्राम), हयात रीजेंसी (गुरुग्राम), द ओबेरॉय (गुरुग्राम), वेस्टआईएनएन (गुरुग्राम), क्राउन प्लाजा (ग्रेटर नोएडा)।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article