दिल्ली

G20 Summit: दिल्ली सरकार के ऑफिस 8, 9 और 10 सितंबर को रहेंगे बंद, स्कूलों में भी छुट्टी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 22, 2023, 11:31 PM IST

G-20 Summit in Delhi: सितंबर के महीने में 8, 9 और 10 तारीख को छुट्टी घोषित की गई है, दिल्ली सरकार ने G-20 के मद्देनजर फैसला लिया गया है।

Image

दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। शहर के सभी स्कूल, साथ ही दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) के कार्यालय अब तीन दिन तक बंद रहेंगे। अधिकारी ने बताया, 'मुख्य सचिव नरेश कुमार ने पुलिस के प्रस्ताव से संबंधित फाइल मंजूरी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास भेजी थी। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद इसे उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।'

आगामी जी-20 समिट को लेकर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखकर अवकाश घोषित करने की सिफारिश की थी, जिसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है। सम्मेलन के मद्देनजर नयी दिल्ली पुलिस जिले में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे।

8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश

देश की राजधानी दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसा जी-20 समिट के मद्देनजर किया गया है। इस दौरान राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज समेत दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी निजी दफ्तर, बैंक, वित्तीय संस्थान, दुकानें और मॉल भी बंद रखे जाएंगे।

स्कूलों में भी 3 दिनों के लिए अवकाश

दिल्ली सरकार ने G-20 के मद्देनजर ये फैसला लिया है, कि सितंबर के महीने में 8, 9 और 10 तारीख को छुट्टी घोषित की गई

इस दौरान दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी दफ्तर इन 3 दिनों में बंद रहेंगे वहीं सभी स्कूलों में भी 3 दिनों के लिए अवकाश रहेगा।

अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने के निर्देश

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने 18 अगस्त को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सुझाव दिया था कि सरकार जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8 से 10 सितंबर के दौरान सार्वजनिक अवकाश घोषित करे और नयी दिल्ली क्षेत्र में स्थित अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने के निर्देश जारी करे।

दिल्ली सरकार स्कूलों व कॉलेजों में ऑनलाइन मोड पर पढ़ाई

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली सरकार स्कूलों व कॉलेजों में ऑनलाइन मोड पर पढ़ाई जारी रखने का आदेश जारी कर सकती है। इसके अलावा दिल्ली के कार्यालयों में ऑनलाइन काम होगा।

कई सड़कों को भी बंद किया जा सकता है

वहीं ट्रैफिक मूवमेंट सुचारू तरीके से सुनिश्चित करने के लिए कई सड़कों को भी बंद किया जा सकता है, जहां सार्वजनिक व निजी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस दौरान जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की भी रोक रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article