दिल्ली के रमेश नगर में एक ही घर में दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक विजय और युवती अंचल ने 1 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। पिछले 1 हफ्ते से ही रमेश नगर के इस मकान में आकर रह रहे थे। देर शाम पुलिस को सूचना मिली की 1B/57 के पते पर मकान की दूसरी मंजिल पर एक युवक की लाश पंखे से लटक रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की लाश को पंखे से उतारा और और जांच की तो पता लगा कि अंदर कमरे में एक लड़की की लाश पड़ी हुई है, जिसके गले पर गहरे निशान है। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इसके बाद मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। दोनों मृतकों के परिवारजनों से संपर्क साधा गया, तब पता चला कि इन दोनों युवक-युवतियों ने 1 महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। युवक विजय जिम ट्रेनर है और युवती आंचल कनाडा मे रहकर पढ़ाई कर रही थी।
फिलहाल दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार इनकी मौत की पीछे की वजह क्या है? पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, मकान मालिक के बयान भी दर्ज किए गए हैं और दोनों मृतकों के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
