क्राइम

मामी के साथ इश्क में ऐसा डूबा भांजा कि मामा को ही उतार दिया मौत के घाट, गोलियों से छलनी कर दिया सीना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 4, 2023, 11:59 PM IST

मेरठ में एक युवक अपनी मामी के प्यार में इस कदर डूबा कि अपने ही मामा का कत्ल कर बैठा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

मामी से भांजे का था अवैध संबंध, मामा को मार डाला (प्रतीकात्मक-Pixabay)

मेरठ में प्यार में डूबे एक युवक ने अपने ही मामा का खून कर दिया। घटना मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र की है। यहां जॉनी नाम के एक युवक का दिल अपनी ही मामी पर आ गया। जिसके बाद उसने मामी से प्यार इजहार किया और दोनों इश्क में डूब गए।

कहां से हुई समस्या

पहले तो सबकुछ ठीक रहा। मामी और भांजा इश्क में डूबे रहे। मामा जब बाहर होता तो भांजा घर आता और मामी के साथ रोमांस करता। सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी मामा संदीप को शक हो गया। उसने नजर रखना शरू कर दिया। इसके बाद मामी और भांजे की चोरी पकड़ी गई।

सीना कर दिया छलनी

मामा जब दोनों के इश्क के बीच में रोड़ा बनने लगा तो मामी ने भांजे ने मिलकर पित को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। दोनोंं ने मिलकर एक खौफनाक साजिश रची और शनिवार को संदीप का मर्डर कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा

मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने इस मामले को लेकर कहा कि मेरठ के थाना सरूरपुर के डहार गांव से पुलिस को मर्डर की सूचना मिली थी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अपराध को कर लिया स्वीकार

आगे सजवान ने बताया कि आरोपी जॉनी और मृतक की पत्नी प्रीति को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी के अनुसार पूछताछ में प्रीति ने बताया कि उसका जॉनी के साथ अवैध संबंध था, इस वजह से जॉनी ने साजिश कर संदीप की हत्या कर दी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!