भोपाल

MP Congress Poll Promise: कांग्रेस की सरकार आई तो परीक्षा शुल्क हो जाएगा माफ- जीतू पटवारी का ऐलान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 11, 2023, 11:34 PM IST

MP Congress Poll Promise: जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस फीस माफी को लागू करेगी। इस दौरान राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई इसी तरह की योजना का उन्होंने उदाहरण दिया। इस ऐलान के साथ ही कांग्रेस नेता ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार को भी घेरा। उन्होंने व्यापम को लेकर भी बड़ा दावा किया है।

Image

एमपी में कांग्रेस ने किया बडा चुनावी वादा

Photo : Twitter

MP Congress Poll Promise: एमपी में कांग्रेस ने बड़ा चुनावी दांव चल दिया है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर वो सत्ता में आती है तो परीक्षार्थियों से एग्जाम के लिए फीस माफ कर दी जाएगी। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने इसकी घोषणा की है।

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में अगली सरकार बनाती है, तो राज्य सरकार भर्ती परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस फीस माफी को लागू करेगी। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई इसी तरह की योजना का उदाहरण दिया।

पटवारी ने कहा- "मैं मांग करता हूं कि शिवराज जी भर्ती शुल्क माफ करें, नहीं तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर फीस माफ कर दी जाएगी। यहां मध्य प्रदेश में लगभग 30 लाख पंजीकृत बेरोजगार युवा हैं। शिवराज सरकार का बेरोजगारों से फीस लेना अन्याय है, इसे बंद करें।"

इस दौरान कांग्रेस नेता ने युवाओं से अपील भी की कि अगले चुनाव में वो कांग्रेस की सरकार बनाएं, ताकि युवाओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस योजनाएं बना सके। उन्होंने आने वाले चुनाव में बीजेपी को वोट न देने का आग्रह भी किया। उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यापम के पास करीब 5 अरब रुपये की एफडी है। ये वो पैसे हैं जो छात्रों ने फीस के रूप में दिए हैं। सरकार को छात्रों से फीस नहीं लेनी चाहिए।

इससे पहले जीतू पटवारी ने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार राज्य में बनी रहती तो व्यापमं घोटाले के अपराधी सलाखों के पीछे होते। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चोरी हो गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article