भोपाल

Madhya Pradesh Flood: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, हर जगह दिख रहा पानी ही पानी, स्कूल बंद

Madhya Pradesh Flood: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जारी भारी बारिश के बाद प्रशासन ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर फंसे 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई, जबकि निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Madhya Pradesh Flood: मध्यप्रदेश में बारिश का कहर जारी है। हर ओर पानी ही पानी दिख रहा है। नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बांध के गेट खोल दिए गए हैं। पानी लोगों के घरों और मंदिर-मस्जिद में घुस गया है।

लगातार हो रही बारिश

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, राज्य के भीमपुर गांव में रिकॉर्ड तोड़ 445 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अधिक बारिश की भविष्यवाणी करते हुए मध्य और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

इंदौर का हाल खराब

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जारी भारी बारिश के बाद प्रशासन ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर फंसे 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई, जबकि निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण जिले में जन-जीवन बेहाल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर घरों में बारिश का पानी घुस गया है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इन जिलों में अलर्ट

उज्जैन, बुरहानपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, हरदा, अलीराजपुर, धार, झाबुका, रतलाम के साथ-साथ देवास में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं बैतूल, सीहोर, अगर, नीमच और शाजापुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भोपाल, राजगढ़, सिवनी, रीवा, मंडला, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, सिंगरौली, मुरैना, सीधी, छिंदवाड़ा, सागर, ग्वालियर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें