आगरा

Agra: आगरा में खाद की डीलरशिप दिलाने के बहाने ठगी...दो युवकों ने ठगे 1.63 लाख रुपये

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 05:53 PM IST

Agra News: आगरा में दो युवकों ने खाद की डीलरशिप दिलाने के बहाने कारोबारी को झांसा दिया। दोनों आरोपी कारोबारी से 1.63 लाख रुपये की ठग कर फरार हो गए। इसके अलावा आरोपियों ने जिस मकान में वे खुद रहते थे, वहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Image

खाद की डीलरशिप दिलाने के बहाने लगाया 1.63 लाख का चूना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में खाद की डीलरशिप दिलाने के बहाने कारोबारी से ठगी
  • दो युवकों ने कारोबारी से 1.63 लाख रुपये की ठगी की
  • मकान से भी लाखों रुपये चोरी कर ले गए दोनों युवक

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील इलाके में खाद और कीटनाशक की डीलरशिप दिलाने के बहाने दो युवकों ने एक कारोबारी को चूना लगा दिया। युवकों ने व्यापारी को झांसा दिया और 1.63 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं, जानकारी करने पर सामने आया है कि, दोनों युवक जिस घर में किराये पर रहते थे, वहां से भी लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए हैं। दोनों पीड़ितों ने थाने के साथ ही एसएसपी को भी शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फतेहाबाद के मोहल्ला मिश्रान के रहने वाले प्रमोद कुमार ने एसएसपी को एक शिकायतीपत्र दिया है। इस पत्र के मुताबिक, डीएपी, यूरिया, कीटनाशक की डीलरशिप दिलाने के नाम पर एक की कंपनी के कर्मचारी बनकर दो लोगों ने उनसे तीन बार में 1,63,000 रुपये एक कंपनी के खाते में डलवा लिए।

आरोपियों ने मकान मालिक के कमरे का ताला तोड़कर की चोरी

आरोपियों ने उसे कुछ सामान भी दिलवाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे कोई सामान नहीं दिया। इसके अलावा, दोनों कस्बे के बिरला नगर स्थित रुस्तम सिंह के मकान में किराये के कमरे में रहते थे। आरोप है कि, 23 सितंबर को मकान मालिक रुस्तम सिंह के परिवार के लोग घर से बाहर गए थे, इसी दौरान दोनों आरोपियों ने कमरों का ताला तोड़कर संदूक उठा लिया। संदूक में गहनों के साथ 80 हजार रुपये की नकदी भी थी। पीड़ित का आरोप है कि, थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत दी तो उनके निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

युवक को जहरखुरानों ने लूटा

वहीं, आगरा के बस अड्डे पर रविवार सुबह एटा के सकीट का रहने वाला राजीव नाम का युवक बेहोश मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां होश में आने पर उसने बताया कि, रोडवेज बस में जहर खुरानों ने बेहोश कर उससे 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। वह फरीदाबाद से भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए घर आ रहा था। राजीव फरीदाबाद की एक कंपनी में कार्य करता है। शनिवार की रात में रोडवेज बस से आगरा के लिए चला था। रास्ते में साथ में बैठे लोगों ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उससे नकदी और मोबाइल लूट ले गए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article