3 IPO To Open Today: बुधवार 7 फरवरी को 3 कंपनियों के आईपीओ (IPO) खुलने जा रहे हैं। आईपीओ के जरिए तीनों कंपनियां कुल मिलाकर करीब 1,700 करोड़ रुपये जुटाएंगी। 7 फरवरी को जिन कंपनियों के आईपीओ खुलेगे, उनमें राशि पेरिफेरल्स, जन स्माल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। इन तीनों ही कंपनियों का आईपीओ 9 फरवरी को बंद होगा। आगे जानिए इन तीनों कंपनियों का प्राइस बैंड कितना है। साथ ही चेक करें इनका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (जीएमपी)।
ये भी पढ़ें -
राशि पेरिफेरल्स
राशि पेरिफेरल्स का आईपीओ 7 फरवरी को खुलकर 9 फरवरी को बंद होगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग 14 फरवरी को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 295-311 रु है, जबकि लॉट साइज 48 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 48 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। वहीं कंपनी का आईपीओ साइज 600 करोड़ रु का है।
आईपीओ वॉच के अनुसार राशि पेरिफेरल्स के शेयर का जीएमपी 70 रु है, जो इसके प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल करीब 23 फीसदी अधिक है। मगर ये लिस्टिंग तक घट भी सकता है।
जन स्माल फाइनेंस बैंक
जन स्माल फाइनेंस बैंक का आईपीओ भी 7 फरवरी को खुलकर 9 फरवरी को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग भी 14 फरवरी को ही होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 393-414 रु है, जबकि लॉट साइज 36 शेयरों की है। इसका आईपीओ साइज 570 करोड़ रु का है।
आईपीओ वॉच के अनुसार जन स्माल फाइनेंस बैंक के शेयर का जीएमपी 80 रु है, जो इसके प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल करीब 19 फीसदी अधिक है।
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ भी 7 फरवरी को खुलकर 9 फरवरी को बंद होगा। इसके शेयर की लिस्टिंग भी 14 फरवरी को ही होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 445-468 रु है, जबकि लॉट साइज 32 शेयरों की है। इसका आईपीओ साइज 523.07 करोड़ रु का है।
आईपीओ वॉच के अनुसार कैपिटल स्माल फाइनेंस बैंक के शेयर का जीएमपी 50 रु है, जो इसके प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल करीब 11 फीसदी अधिक है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
