बिजनेस

अपडेटर सर्विसेज और JSW Infra का IPO खुला, चेक करें GMP और प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

Updater Services & JSW Infrastructure IPO: अपडेटर सर्विसेज का आईपीओ 25 सितंबर से 27 सितंबर तक के लिए खुला है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 280 रु से 300 रु तक का है। अपडेटर सर्विसेज का आईपीओ 640 करोड़ रु का है।

Image

अपडेटर सर्विसेज और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ खुले

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज से खुले कई आईपीओ
  • अपडेटर सर्विसेज और JSW Infra का आईपीओ खुला
  • 27 सितंबर तक निवेश के मौके

Updater Services & JSW Infrastructure IPO: आज से अपडेटर सर्विसेज (Updater Services) और जेएसडब्लू इंफ्रा (JSW Infra) के आईपीओ (IPO) खुल गए हैं। ये दोनों ही आईपीओ 27 सितंबर तक निवेश के लिए खुले रहेंगे। पहले बात करें अपडेटर सर्विसेज की तो इसका शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों पर लिस्ट होंगे। आगे जानिए इन दोनों कंपनियों के आईपीओ की पूरी डिटेल।

अपडेटर सर्विसेज

अपडेटर सर्विसेज का आईपीओ 25 सितंबर से 27 सितंबर तक के लिए खुला है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 280 रु से 300 रु तक का है। अपडेटर सर्विसेज का आईपीओ 640 करोड़ रु का है। इसमें शेयरों का लॉट साइज 50 शेयरों का है। लॉट साइज का मतलब है कि कम से कम इतने और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

जेएसडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure)

जेएसडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ भी 25 सितंबर से 27 सितंबर तक के लिए खुला है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 113 रु से 119 रु तक का है। कंपनी का आईपीओ 2800 करोड़ रु का है। इसमें शेयरों का लॉट साइज 126 शेयरों का है।

कितना है इनका जीएमपी

जीएमपी (GMP) यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) से अनुमान लगता है कि इस समय किसी कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में आईपीओ के प्राइस बैंड के मुकाबले किस रेट पर है। जीएमपी किसी शेयर की लिस्टिंग डेट तक घट-बढ़ सकता है।

अपडेटर सर्विसेज का जीएमपी अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार जेएसडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर का जीएमपी इस समय 15-18 रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article