बिजनेस

इस टेक कंपनी का IPO बना सकता है मालामाल, GMP है 29%, जानिए प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

Techknowgreen Solutions IPO Subscription: जीएमपी का मतलब है कि ग्रे-मार्केट में किसी कंपनी का शेयर कितने प्रीमियम पर है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार इस समय टेक्नोग्रीन सॉल्यूशंस का शेयर 25 रु के प्रीमियम पर है। यानी कंपनी का शेयर लिस्टिंग पर 29% रिटर्न दे सकता है।

Image

टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस का जीएमपी है 29%

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस का जीएमपी 29%
  • 21 सितंबर को बंद होगा आईपीओ
  • 1600 शेयरों की है लॉट

Techknowgreen Solutions IPO Subscription: टेक कंपनी टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस ( Techknowgreen Solutions) का आईपीओ (IPO) सोमवार 18 सितंबर, 2023 को खुल गया। कंपनी का पब्लिक इश्यू से 16.72 करोड़ रु जुटाने का है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 86 रु तय किया गया है। इसका आईपीओ 21 सितंबर को बंद होगा।

टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस के आईपीओ में 19.44 लाख फ्रेश शेयर बेचे जाएंगे। आईपीओ में लॉट का साइज 1,600 शेयरों का तय किया गया है। इसलिए निवेशक न्यूनतम 1,600 शेयरों और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए बिड दाखिल कर सकते हैं। इस कंपनी का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey-Market Premium) या जीएमपी (GMP) बहुत शानदार है। आगे चेक करें कितना है कंपनी का जीएमपी।

कितना है जीएमपी

जीएमपी का मतलब है कि ग्रे-मार्केट में किसी कंपनी का शेयर कितने प्रीमियम पर है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार इस समय टेक्नोग्रीन सॉल्यूशंस का शेयर 25 रु के प्रीमियम पर है। यानी कंपनी का शेयर लिस्टिंग पर 29% रिटर्न दे सकता है। हालांकि ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक कंपवी का जीएमपी घट भी सकता है और इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है।

2 लॉट के लिए कर सकते हैं अप्लाई

रिटेल निवेशकों के लिए इस आईपीओ में आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 137,600 रु है। एचएनआई (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल) के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) है, जिसकी राशि 275,200 रु है।

अजय रमाकांत ओझा और प्रसाद रंगराव पवार कंपनी के प्रमोटर हैं। 2001 में शुरू की गई टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस लिमिटेड, जिसे पहले टेक्नो ग्रीन एनवायर्नमेंटल सॉल्यूशंस के नाम से जाना जाता था, एनवायरमेंटल कंसल्टिंग सर्विसेज प्रोवाइड करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article