Sai Silks & Signatureglobal (India) IPO: 20 सितंबर से दो और आईपीओ (IPO) खुल गए हैं। इनमें साई सिल्क्स (Sai Silks) और सिग्नेचरग्लोबल (Signatureglobal) शामिल हैं। ये दोनो ही इश्यू 22 सितंब तक खुले रहेंगे। ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey-Market Premuim) या जीएमपी (GMP) से संकेत मिल रहा है कि लिस्टिंग पर इन दोनों कंपनियों के शेयर फायदा कर सकते हैं। आगे जानिए कितना है इनका जीएमपी और प्राइस बैंड।
साई सिल्क्स
साई सिल्क्स के आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 210 रु से 222 रु का है। इसके आईपीओ का साइज 1201 करोड़ रु है। वहीं शेयरों का लॉट साइज 67 शेयर का है। यानी आप कम से कम 67 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकेंगे।
आईपीओ वॉच के अनुसार साई सिल्क का जीएमपी 7 रु है। जीएमपी का मतलब है कि ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर कितने प्रीमियम पर है। ये प्रीमियम लिस्टिंग तक घट भी सकता है और बढ़ भी सकता है।
सिग्नेचरग्लोबल
सिग्नेचरग्लोबल के आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 366 रु से 385 रु का है। इसके आईपीओ का साइज 730 करोड़ रु है। वहीं शेयरों का लॉट साइज 38 शेयर का है। यानी आप कम से कम 38 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकेंगे।
आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 40 रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
