बिजनेस

Share Market Today: लाल निशान पर बंद हुई शेयर मार्केट, सेंसेक्स 236 तो निफ्टी 93 अंक गिरा

सेंसेक्स 236.18 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,289.96 पर बंद हुआ और निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,548.70 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 271.25 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के बाद कारोबार के अंत में 59,021.70 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,491 शेयर हरे और 2,508 लाल निशान में बंद हुए, जबकि 106 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image

लाल निशान पर बंद हुई शेयर मार्केट, सेंसेक्स 236 तो निफ्टी 93 अंक गिरा

Photo : iStock

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को निचले स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में निफ्टी के मीडिया और एफएमसीजी सेक्टर में भारी बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 236.18 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,289.96 पर बंद हुआ और निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,548.70 पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों के अनुसार, "घरेलू सीपीआई डेटा के आने से पहले और कमजोर होते रुपये के बीच बाजार सीमित दायरे में ही बंद हुआ। हालांकि, मुद्रास्फीति में गिरावट की उम्मीद है। लेकिन, निवेशक सब्जियों की कीमतों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, जो भविष्य की दरों की दिशा तय करेगी।"

निफ्टी में कहां कितनी गिरावट

उन्होंने आगे कहा, "अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के उम्मीदों के मुताबिक आने के बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स ने नई ऊंचाई हासिल की, जिससे अगले सप्ताह फेड की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं।" निफ्टी बैंक 174.90 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,216.45 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 271.25 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के बाद कारोबार के अंत में 59,021.70 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 190.80 अंक या 0.97 प्रतिशत की गिरावट के बाद 19,466.55 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स का ऐसा रहा हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,491 शेयर हरे और 2,508 लाल निशान में बंद हुए, जबकि 106 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, एशियन पेंट्स, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और टाइटन टॉप लूजर्स थे। वहीं, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स रहे। गुरुवार को रुपया 84.86 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ, जबकि भारतीय रुपये का पिछला बंद स्तर 84.84 था।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article