Share Market News Today, 24 Nov 2022: वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच आज हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में जोरदार उछाल आया। सेंसेक्स 762.10 अंक या 1.24 फीसदी ऊपर 62,272.68 के स्तर पर बंद हुआ। ये सेंसेक्स का बंद होने का उच्चतम स्तर है। इसी तरह निफ्टी 216.85 अंक यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 18,484.10 के स्तर पर बंद हुआ।आईटी के शेयरों में जोरदार उछाल आया।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को सेंसेक्स में कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के अलावा सभी कंपनियों के शेयर बढ़त पर बंद हुए। इनमें इंफोसिस, पावर ग्रिड, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टाइठन, एसबीआई, मारुति, आईटीसी, आदि शामिल हैं।
ग्लोबल बाजारों में तेजी बरकरार
फेड ने मिनट्स में दिए दरों में छोटी बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। बुधवार को भी स्टॉक मार्केट में दिखी तेजी गई थी। डाउ जोंस (Dow Jones) करीब 100 अंक यानी 0.28 फीसदी बढ़ा। नैस्डैक (Nasdaq) 1 फीसदी चढ़ा। माइनिंग, रिटेल और टेक सेक्टर में तेजी के चलते यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। डीएएक्स और सीएसी 40 में क्रमश: 0.04 फीसदी और 0.32 फीसदी की तेजी आई। वहीं एफटीएसई 100 में 0.17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 789.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,83,70,057.89 करोड़ रुपये हो गया।
