क्रिकेट

Under-19 Womens Asia Cup: अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वर्ल्ड चैम्पियन खिलाड़ी को मिला मौका

Under-19 Womens Asia Cup, Team India Squad: अंडर-19 पुरुष एशिया कप के बाद अब महिला एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर बीसीसीआई ने गुरुवार को 15 सदस्यीय टीम का एलान किया। टीम की कमान निकी प्रसाद के मिली है, जबकि टीम में एक वर्ल्ड चैम्पियन खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है।

Image

बीसीसीआई और एसीसी लोगो। (फोटो- BCCI/AsianCricketCouncil X)

Photo : Twitter

Under-19 Womens Asia Cup, Team India Squad: मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में पहली बार आयोजित होने वाले अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए चयनित 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की कमान निकी प्रसाद के कंधों पर होगी जबकि सानिका चलके को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत अपने अभियान का आगाज चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 15 दिसंबर को करेगा।

भारतीय महिला अंडर-19 दल में शबनम शकील को भी शामिल किया गया है, जो 2023 में हुए अंडर-19 विश्व कप विजेता दल का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शबनम के साथ-साथ सोनम यादव और जी त्रिशा भी भारतीय विश्व विजेता दल की सदस्य थीं।

इस प्रतियोगिता में मेज़बान मलेशिया सहित कुल छह टीमें शिरकत कर रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय अंडर-19 महिला टीम ग्रुप ए में है जहां उनके साथ पाकिस्तान अंडर-19 और नेपाल अंडर-19 महिला टीम शामिल हैं जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश अंडर-19, श्रीलंका अंडर-19 और मलेशिया अंडर-19 की महिला टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता के सभी मुक़ाबले कुआलालंपुर के बायुमस क्रिकेट ओवल मैदान पर खेले जाएंगे।

छह टीमों में से चार टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगी और उनके अंक और नेट रनरेट अगले दौर में भी कैरी फ़ॉर्वर्ड होंगे। जिसके आधार पर सुपर-4 की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच 22 दिसंबर को ख़िताबी भिड़ंत होगी। सभी मुक़ाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेले जाएंगे।

ऐसी है भारतीय टीम

निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, शबनम शकील, नंदना एस।

स्टैंड बाय: हर्ली गाला, हैप्पी कुमारी, जी काव्या श्री, गायत्री सुरवासे।

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: प्रप्ति रावल।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article